फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The agony of a woman deprived of every right is 'Aparajita'

हर अधिकार से वंचित स्त्री की व्यथा है ‘अपराजिता’

Thu, 18 Nov 2021 12:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 18 Nov 2021 12:46 AM IST
विज्ञापन
The agony of a woman deprived of every right is 'Aparajita'
नाटक का मंचन करते कलाकार। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
विंडरमेयर में राज्य नाट्य समारोह का तीसरा दिन
विज्ञापन

अर्चना ने 20 किरदार निभाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी
बरेली। बंगला कृति के हिंदी रुपांतरण ‘अपराजिता’ का विंडरमेयर में बुधवार को मंचन किया गया। इसमें एक परित्यक्त स्त्री के जीवन की त्रासदी को उभारा गया है।
उत्तर प्रदेश संगीत नाट्य अकादमी की ओर से दया दृष्टि चैरिटेबल ट्रस्ट के संयोजन में चल रहे राज्य नाट्य समरोह का बुधवार को तीसरा दिन था। इसमें परितोष प्रसाद भट्टाचार्य के निर्देशन में मंचित नाटक अपराजिता में अर्चना शर्मा ने 20 किरदार निभाकर दर्शकों की वाहवाही लूटी। दरअसल, इस नाटक की कहानी एक ऐसी स्त्री के इर्दगिर्द घूमती है, जिसे सारा जीवन हर रिश्ते, हर जगह और हर अधिकार से वंचित किया जाता है। पहले तो शादी करके उसे उसके ही घर से हटाया जाता है, फिर ससुराल से हटाया जाता है और जब मायके लौटती है तो वहां से भी हटाया जाता है। आखिरकार उसे वेश्यावृत्ति के अंधेरे कुएं में धकेल दिया जाता है। उसके जीवन के इसी संघर्ष को इस नाटक के माध्यम से दर्शाया जाता है।
विज्ञापन

अंत में अकादमी की नाट्य सर्वेक्षक शैलजा कांत ने निर्देशक परितोश प्रसाद को प्रतीक चिह्न देकर सम्मानित किया। इस मौके पर साहित्यकार सुधीर विद्यार्थी, दया दृष्टि ट्रस्ट के चेयरमैन डॉ. बृजेश्वर सिंह आदि मौजूद रहे। मीडिया प्रभारी मुशाहिद रफत ने बताया कि बृहस्पतिवार को प्रयागराज की कोलाज कल्चरल सोसाइटी का नाटक ‘मृच्छकटिकम’ का मंचन शाम 5:30 से किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed