{"_id":"68055c0e51ecd349440891b4","slug":"the-address-of-bda-office-will-change-from-today-bareilly-news-c-4-lko1064-622701-2025-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बीडीए के दफ्तर का आज से बदल जाएगा पता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बीडीए के दफ्तर का आज से बदल जाएगा पता
विज्ञापन
बरेली। बरेली विकास प्राधिकरण (बीडीए) का नया दफ्तर अब रामगंगा नगर के सेक्टर - दो में रामायण वाटिका के ठीक बराबर में होगा। अभी तक डीडीपुरम के प्रियदर्शनी नगर में कार्यालय संचालित था। सोमवार से अफसर, कर्मचारी, अभियंता, मुख्य नगर नियोजक नए कार्यालय में ही मिलेंगे।
आम जनता की आवाजाही के लिए लिफ्ट समेत कैंटीन की व्यवस्था है। बरेली विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष, सचिव संयुक्त, सचिव भूतल पर अपने-अपने कार्यालय में सुबह 10 बजे से मिला करेंगे। तीन साल में बनकर तैयार हुए प्रथम तल पर लेखा विभाग के अधिकारी मिला करेंगे। प्रथम तल पर ही सभी अभियंता निर्माण संबंधी कार्यों को अंतिम रूप देंगे। द्वितीय तल पर नियोजन का कार्य होगा। मुख्य नगर नियोजक इसी तल पर मिलेंगे। मानचित्र संबंधी समस्याओं का आसानी से समाधान हो सकेगा।
तृतीय तल को सरकारी कार्यालय की स्थापना के लिए आरक्षित किया गया है। इसमें मुख्य खाद्य नियंत्रक का कार्यालय स्थापित किया जा सकता है, क्योंकि मुख्य खाद्य नियंत्रक का कार्यभार बरेली विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष के पास ही है। बीडीए के सचिव योगेंद्र कुमार ने बताया कि कार्यालय में तमाम तैयारियां को अंतिम रूप दिया जा चुका है। ब्यूरो