{"_id":"67b23f34e1dd189d8a04abe9","slug":"the-accused-who-shot-the-young-man-were-released-bareilly-news-c-188-1-sbly1013-101707-2025-02-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: युवक को गोली मारने वाले आरोपियों को छोड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: युवक को गोली मारने वाले आरोपियों को छोड़ा
विज्ञापन
फरीदपुर। युवक को गोली मारने वाले आरोपियों को पुलिस ने पूछताछ के लिए हिरासत में लिया, जिसके बाद उन्हें छोड़ दिया गया। नाराज पीड़ित के परिजनों ने इस पर रोष जताते हुए उच्च अधिकारियों से शिकायत करने की बात कही है। फरीदपुर इंडस्ट्रियलिस्ट एसोसिएशन के लोगों ने शनिवार को फरीदपुर थाने पहुंचकर पीड़ित को गलत बताते हुए आरोपियों के खिलाफ दर्ज मुकदमे को खत्म करने की मांग की।
थाना क्षेत्र के गांव हाजीपुर खजुरिया निवासी रजत गंगवार (22) पुत्र हीरालाल गंगवार ने बताया कि वह शुक्रवार रात फरीदपुर से बाइक से अपने गांव जा रहा था। ढकनी गांव के पास बाइक व स्कूटी सवार हाजीपुर खजुरिया गांव निवासी अनिल गंगवार, उसका भाई सुनील, उसके पिता महिपाल गंगवार व एक अज्ञात ने पीछा किया। आरोप है की ढकनी पुल के आगे पहुंचते ही अनिल ने उसके पैर में गोली मार दी, जिससे वह घायल हो गया।
सीएचसी में इलाज के बाद घायल का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने नामजद तीनों पिता-पुत्रों व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तीनों को हिरासत में लिया। घटना को संदिग्ध मानते हुए पुलिस ने तीनों को छोड़ दिया। मुकदमे में आरोपी अनिल फरीदपुर इंडस्ट्रियल एरिया की एक फैक्टरी में नौकरी करता है। अनिल पर दर्ज मुकदमे का विरोध करते हुए एसोसिएशन के लोगों ने विरोध करते हुए मुकदमा खत्म करने की मांग की। संवाद