फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The accused were gang-raping a teenager for a week

एक सप्ताह से किशोरी को ब्लैकमेल कर सामूहिक दुष्कर्म कर रहे थे आरोपी

Fri, 04 Sep 2020 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
The accused were gang-raping a teenager for a week
gang rape

वीडियो वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग स्थानों पर बुलाते थे
विज्ञापन

दो आरोपियों को पुलिस ने भेजा जेल, सामूहिक दुष्कर्म की वीडियो क्लिप बरामद

सीबीगंज। किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपियों को पुलिस ने जेल भेज दिया है। उनके मोबाइल से दुष्कर्म की वीडियो क्लिप भी बरामद हुई है। इस दौरान सामने आया है कि आरोपी वीडियो वायरल करने की धमकी देकर एक सप्ताह से किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म कर रहे थे। वहीं, फरार दोनों आरोपियों का पुलिस अब तक कोई पता नहीं लगा सकी है।
बुधवार दोपहर करीब 12 बजे सीबीगंज स्थित रेलवे कॉलोनी के खंडहर में चार लड़कों ने एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म किया था। विरोध करने पर आरोपियों ने रॉड से उसकी पिटाई भी की थी। इस मामले में किशोरी के पिता की तहरीर पर सामूहिक दुष्कर्म, मारपीट और पॉक्सो एक्ट के तहत सर्वोदय नगर के मोहित, सुमित, अंकित गुप्ता और एक अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई। जांच में सामने आया है कि चौथा आरोपी अंकित गुप्ता का छोटा भाई हिमांशु गुप्ता है। गिरफ्तार किए गए मोहित और सुमित को पुलिस ने बृहस्पतिवार को जेल भेज दिया। उनके पास से बरामद मोबाइल में दुष्कर्म की वीडियो क्लिप भी मिली है।
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने पुलिस को बताया कि एक सप्ताह पहले उन्होंने किशोरी की अश्लील वीडियो बनाई थी। इसके बाद से क्लिप वायरल करने की धमकी देकर अलग-अलग स्थानों पर बुलाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म कर रहे थे। बुधवार को किशोरी ने विरोध किया तो उन लोगों ने पिटाई कर दी। इसके कारण यह घटना खुल गई। फरार दोनों आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार दबिश दे रही है। चर्चा है कि आरोपियों की मां उन्हें कोर्ट में सरेंडर कराने की फिराक में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed