फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The accused ran away after pushing the soldier from his life

सिपाही को जीने से धक्का देकर भाग गया आरोपी

Mon, 25 Oct 2021 12:35 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 12:35 AM IST
विज्ञापन
The accused ran away after pushing the soldier from his life
जख्मी आरक्षी।
गंभीर हालत में सिपाही भोजीपुरा के मेडिकल कॉलेज में भर्ती
विज्ञापन

पत्नी की शिकायत पर पकड़ने पहुंचा था यूपी-112 का सिपाही
आंवला। भमोरा थाना क्षेत्र के गांव क्योना शादीपुर के मजरा गौंटिया में आरोपी सद्दाम ने सिपाही कुषम पाल सिंह को जीने से धक्का दे दिया और भाग गया। सद्दाम के खिलाफ उसकी पत्नी ने यूपी-112 पुलिस से उत्पीड़न की शिकायत की थी। इस पर सिपाही कुषम पाल उसे पकड़ने गया था। जीने से गिरकर सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गया। साथियों ने उसे भोजीपुरा स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
आरोपी सद्दाम की पत्नी सीमा ने रविवार तड़के पति पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए यूपी-112 पुलिस से शिकायत की थी। सूचना पर पीआरवी 203 गांव पहुंची। पीआरवी पर तैनात सिपाही कुषम पाल सिंह अपने साथी के साथ दूसरी मंजिल पर सद्दाम को पकड़ने पहुंचे। वह उसे पकड़कर थाने ले जा रहे थे, तभी जीने से उतरते समय आरोपी सद्दाम ने कुषम पाल सिंह को धक्का दे दिया और हाथ छुड़ाकर भाग गया। जीने से गिरने की वजह से सिपाही कुषम पाल गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक, सद्दाम को कुछ समय पहले एनडीपीएस एक्ट में जेल भेजा गया था। वह जमानत पर छूटा है। नशे में वह आए दिन पत्नी को पीटता है। इसी से परेशान होकर पत्नी ने रविवार सुबह यूपी-112 पुलिस को फोन किया था। थाना अध्यक्ष विक्रम सिंह ने बताया कि सद्दाम के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। उसकी तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed