{"_id":"69f4e564d678086a870c4d09","slug":"the-accused-of-murderous-assault-was-shot-dead-with-three-bullets-bareilly-news-c-4-bly1053-875850-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: जानलेवा हमले के आरोपी की तीन गोलियां मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: जानलेवा हमले के आरोपी की तीन गोलियां मारकर हत्या
Fri, 01 May 2026 11:09 PM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Fri, 01 May 2026 11:09 PM IST
विज्ञापन
फरीदपुर। जानलेवा हमले के आरोपी रामगंगा की कटरी के गांव रायपुर हंस निवासी इंद्रपाल (40) की बृहस्पतिवार रात किसी वक्त तीन गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। दो गोलियां सीने में और तीसरी पैर पर मारी गई है। वह आठ साल से घर से दूर आम के बाग में झोपड़ी डालकर रह रहा था। इंद्रपाल पर दस मुकदमे दर्ज थे। पुलिस रंजिश में हत्या करने की आशंका जता रही है। अभी तक तहरीर न मिलने की वजह से रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी है।
शुक्रवार सुबह दो सौ मीटर दूरी पर रहने वाले इंद्रपाल के भाई उमेश पाल सिंह व ग्रामीणों ने शव देखा तो भीड़ लग गई। सूचना पर एसपी दक्षिणी अंशिका वर्मा पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचीं। इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि उन्हें सुबह आठ बजे घटना की सूचना मिली। फॉरेंसिक जांच के बाद शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेजा गया। इंद्रपाल की शादी नहीं हुई थी। वह अपने भाई उमेश पाल सिंह के साथ रहता था।
वर्जन,
रायपुर हंस निवासी इंद्रपाल की तीन गोलियां मारकर हत्या की गई है। इंद्रपाल का भी आपराधिक रिकाॅर्ड है। उसने कुछ समय पहले ही पुश्तैनी जमीन बेची थी। रंजिश, संपत्ति विवाद व अन्य बिंदुओं पर जांच की जा रही है। तहरीर के मुताबिक रिपोर्ट दर्ज कर ली जाएगी। - अंशिका वर्मा, एसपी दक्षिणी