{"_id":"68c492bfcf0aad6d6e05b293","slug":"the-accused-confessed-that-bihari-had-fired-the-shot-police-have-not-been-able-to-catch-him-till-now-bareilly-news-c-4-vns1074-724431-2025-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आरोपियों ने कबूला- बिहारी ने ही चलाई थी गोली, अब तक नहीं पकड़ सकी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आरोपियों ने कबूला- बिहारी ने ही चलाई थी गोली, अब तक नहीं पकड़ सकी पुलिस
विज्ञापन
बरेली। राष्ट्रीय हनुमान दल के आंवला जिला उपाध्यक्ष गौरव गोस्वामी की हत्या के तीन आरोपियों को शुक्रवार को जेल भेज दिया गया। पूछताछ में इन आरोपियों ने पुलिस को बताया कि बिहारी ने ही गौरव पर गोली चलाई थी। पुलिस अब तक उसे गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
बारादरी थाने के इंस्पेक्टर क्राइम अरविंद सिंह ने बताया कि बिशारतगंज निवासी गौरव गोस्वामी की बुधवार आधी रात के बाद खुर्रम गौटिया में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बारादरी थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार रात 11 बजे मुठभेड़ के दौरान हत्या के आरोपी शेखर को गिरफ्तार किया था। उसके पैर में गोली लगी है। उससे तमंचा व कारतूस भी बरामद किया गया। पुलिस ने मुख्य आरोपी अनस उर्फ मुलायम को भी गिरफ्तार किया। टेंपो चालक अनस ने कहासुनी के बाद साथियों को बुलाकर गौरव की हत्या कराई थी। पुलिस ने इनके सहयोगी चंदन को भी गिरफ्तार किया है। वह भी हत्याकांड में शामिल था।
पुलिस ने तीनों हत्यारोपियों से अलग-अलग पूछताछ की। तीनों ने बताया कि कहासुनी होने के बाद वे गौरव और उसके साथियों से झगड़ा कर रहे थे। बिहारी सोनकर ने अचानक तमंचा निकाल कर गौरव पर गोली चला दी। गौरव के पिता ने भी हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया था कि अनस बिहारी सोनकर को बुलाकर लाया था। अनस और उसके साथियों के कहने पर ही बिहारी ने गोली मारकर गौरव की हत्या कर दी।इसके बाद बिहारी तमंचा लेकर भाग गया था। अब पुलिस बिहारी और उसके भाई नैतिक सोनकर की तलाश कर रही है। हत्याकांड के अन्य नामजद अभियुक्त भी पुलिस के रडार पर आ गए हैं।
विज्ञापन
शेखर पर जानलेवा हमले की नई रिपोर्ट, मुख्य आरोपी को बख्शा
बारादरी पुलिस ने मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार किए गए शेखर के खिलाफ अलग से जानलेवा हमले की रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने दिखाया कि उसने पुलिस पर फायर कर भागने की कोशिश की थी। खास बात यह है कि हत्याकांड को अंजाम दिलाने वाला टेंपो चालक अनस जानलेवा हमले के मुकदमे से बच गया। एसपी सिटी मानुष पारीक ने बताया कि मुख्य आरोपी बिहारी की तलाश की जा रही है। उससे तमंचा बरामदगी भी की जानी है। ब्यूरो