फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   The account holder doesn't even know, the account is being used for fraud

Bareilly News: खाताधारक को पता ही नहीं, ठगी के लिए इस्तेमाल हो रहा खाता

Wed, 27 Nov 2024 02:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 27 Nov 2024 02:57 AM IST
विज्ञापन
The account holder doesn't even know, the account is being used for fraud
बरेली। मंत्री नंदगोपाल नंदी के बेटे के अकाउंटेंट रितेश श्रीवास्तव से करोड़ों की ठगी के मामले में बरेली के आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हवाला धंधेबाज पुलिस के रडार पर हैं। वह लालच देकर या मदद के बहाने लोगों के खाते खुलवाकर उनमें ठगी की रकम मंगवाते हैं। इसमें खाताधारक को पता ही नहीं होता कि उसके खाते का इस्तेमाल ठगी के लिए हो रहा है।
विज्ञापन

अकाउंटेंट रितेश श्रीवास्तव से 2.08 करोड़ रुपये की ठगी के मामले में बहेड़ी निवासी सुरजीत सिंह, नवाबगंज के विजय और भोजीपुरा क्षेत्र के संजीव को प्रयागराज पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इनके खातों में 65 लाख रुपये डाले गए थे। संजीव ने अपना खाता साइबर ठगों को किराए पर दिया था।
विज्ञापन

शहर से सटा धंतिया गांव हवाला धंधेबाजों की नर्सरी के रूप में बदनाम रहा है। चार साल पहले यहां पुलिस ने ताबड़तोड़ कार्रवाई की थी। तब दो घरों से सैकड़ों डेबिट व क्रेडिट कार्ड, कई आधार व पैनकार्ड, काफी नकदी व मर्सिडीज कार बरामद की गई थी। नकटिया समेत कई और गांवों में इस तरह के धंधेबाज हैं जो मजदूरों व कामगारों के खाते खुलवाते हैं। इन आरोपियों की धरपकड़ के लिए दूसरे प्रदेशों की पुलिस अक्सर आती रहती हैं, लेकिन स्थानीय पुलिस इन पर हाथ नहीं डालती।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
साइबर ठगी से जुड़े मामले की विवेचना प्रयागराज पुलिस कर रही है। बरेली पुलिस भी धंधेबाजों का स्थानीय नेटवर्क तलाश रही है। साक्ष्य मिले तो उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। - मानुष पारीक, एसपी सिटी
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed