{"_id":"67e70f80596f1526490b0e5c","slug":"the-8922-students-who-missed-the-exam-will-give-their-practical-exam-on-7th-and-8th-april-bareilly-news-c-4-lko1064-608113-2025-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: छूटे हुए 8,922 विद्यार्थी सात व आठ अप्रैल को देंगे प्रयोगात्मक परीक्षा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: छूटे हुए 8,922 विद्यार्थी सात व आठ अप्रैल को देंगे प्रयोगात्मक परीक्षा
विज्ञापन
बरेली। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (यूपीएमएसपी) ने इंटरमीडिएट प्रयोगात्मक परीक्षा 2025 में अनुपस्थित रहे 8922 छात्र-छात्राओं को एक और मौका दिया है। इसमें बरेली मंडल के 3,800, मुरादाबाद मंडल के 4952 और बिजनौर के 170 विद्यार्थियों को सात और आठ अप्रैल को होने वाली परीक्षा में बैठना होगा। इसके बाद माैका नहीं मिलेगा।
यूपी बोर्ड इंटरमीडिएट की प्रायोगिक परीक्षाएं 23 जनवरी से शुरु होकर आठ फरवरी तक दो चरणों में कराई गई थी। इसमें किसी कारण से वंचित रह गए छात्रों के भविष्य को देखते हुए बोर्ड ने एक और माैका दिया है। क्षेत्रीय कार्यालय के अंतर्गत प्रयोगात्मक परीक्षा के लिए बरेली, अमरोहा, बिजनौर, रामपुर, संभल, बदायूं, शाहजहांपुर व पीलीभीत में एक-एक केंद्र बनाए गए हैं। इसके अलावा मुरादाबाद में दो केंद्र बनाए गए है। यह परीक्षा राजकीय इंटर कालेजों में होगी। क्षेत्रीय सचिव डॉ. नीरज कुमार पांडेय ने बताया कि प्रयोगात्मक परीक्षाएं सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में होंगी। जिन विद्यालयों के सभी छात्रों की परीक्षा छूटी है, उनकी परीक्षा उनके विद्यालय में ही होगी। एकल रूप से छूटे हुए छात्रों की परीक्षा जिला मुख्यालय स्तर पर निर्धारित केंद्रों पर होगी।
जिले वार कितने हैं परीक्षार्थी
बरेली में भौतिक विज्ञान के 368, रसायन विज्ञान में 365, जीव विज्ञान में 370 व अन्य 28 छात्रों की प्रयोगात्मक परीक्षा सात व आठ अप्रैल को जीआईसी में होगी। ऐसे ही बदायूं में 638, शाहजहांपुर 1756, पीलीभीत 275, मुरादाबाद 270, अमरोहा के 2022 विद्यार्थी परीक्षा देंगे। संवाद