फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Thank you Sarkar .. Business will run in unlocked-5

शुक्रिया सरकार.. अनलॉक- 5 में दौड़ेगा कारोबार

Sat, 03 Oct 2020 02:06 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Sat, 03 Oct 2020 02:06 AM IST
विज्ञापन
Thank you Sarkar .. Business will run in unlocked-5
बड़ा बाजार में लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली

सहालग के सीजन से ऐन पहले जारी हुई गाइडलाइन को कारोबारियों ने डूबते बाजार के लिए माना संजीवनी
विज्ञापन

बरातघरों और कैटरर्स की बुकिंग शुरू, ऑटोमोबाइल और इलेक्ट्रानिक सेक्टर में भी होने लगीं तैयारियां

बरेली। अनलॉक के चार दौर पूरे होने के बाद अनलॉक- 5 की गाइडलाइन ने कारोबारियों का जोश दुगना कर दिया है। सरकार की मंशा चाहे जो हो लेकिन सहालग के सीजन से ऐन पहले कोरोना के जंजाल में फंसे बाजार को दी गई तमाम रियायतों और सहूलियतों को कारोबार के लिए संजीवनी माना जा रहा है। अनलॉक-5 की गाइड लाइन वैसे तो 15 अक्तूबर से लागू होनी है लेकिन बाजार में इसका असर अभी से दिखने लगा है।
राज्य सरकार की गाइड लाइन में वैसे तो तमाम रियायतें हैं लेकिन वैवाहिक कार्यक्रम में दौ सौ लोगों के शामिल होने की अनुमति को कारोबारियों में सबसे ज्यादा सकारात्मक माना गया है। इसके बाद शुक्रवार को ही बाजार में सहालग की तैयारियां शुरू हो गईं। बरातघरों, बैंड-बाजे, टेंट, हलवाई का काम करने वालों के पास बुकिंग भी पहुंचनी शुरू हो गईं। दरअसल शारदीय नवरात्र भी 17 अक्तूबर से शुरू हो रहे हैं लिहाजा ऑटो मोबाइल और इलेक्ट्रॉनिक जैसे सेक्टरों में भी कंपनियां ऐसे ऑफर लाने की तैयारी में जुट गई हैं जो लोगों की खरीददारी करने की आदत फिर बहाल कर सकें। गारमेंट, कपड़ा, होजरी और ज्वैलरी सेक्टर भी सजना शुरू हो गया है।
विज्ञापन

बता दें कि अनलॉक-5 की गाइड लाइन 15 अक्तूबर से लागू होगी जिसमें सिनेमाघर, नवरात्र में दुर्गा पंडाल, रामलीला, शादी समारोह के आयोजन 200 लोगों की क्षमता के साथ शुरू किए जा सकेंगे। हालांकि हजारों की संख्या के साथ होने वाले बड़े आयोजन को लेकर लोग अब भी संकोच कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंतजार खत्म.. अब कारोबार पर फोकस

ऑटोमोबाइल क्षेत्र में एक्सचेंज और छूट ऑफर अगले सप्ताह से आने की संभावना है। बाजार में मांग को लेकर कंपनियां सर्वे करा चुकी हैं इसलिए कई नए मॉडल भी उतारने की पूरी तैयारी है। - पंकज अग्रवाल, ऑटोमोबाइल कारोबारी

गारमेंट और हौजरी सेक्टर को काफी उम्मीद है क्योंकि पिछले पांच महीने से कारोबार लगभग बंदी की हालत में था। अभी रिटेल में मांग नहीं है लेकिन थोक कारोबार शुरू हो गया है। - राकेश सेठी, हौजरी व्यापारी
आने वाले दिनों में नवरात्र, दशहरा और दिवाली जैसे बड़े त्योहार लगातार हैं। इस हिसाब से बाजार में भी तैयारियां हो गई हैं। त्योहारी सीजन से रिटेल सेक्टर को काफी अच्छी उम्मीद है। - नरेंद्र गुप्ता पप्पू, गारमेंट कारोबारी
सोना-चांदी में भले ही बड़े चढ़ाव-उतार चल रहा हो लेकिन बाजार में मांग बनी हुई है। त्योहारों के साथ ही सहालग भी है इसलिए ग्राहकों की मांग के अनुरूप छोटे-छोटे आइटम भी तैयार किए गए हैं। - संदीप अग्रवाल, सराफा कारोबारी
घरेलू इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, मोबाइल, टीवी, वॉशिंग मशीन आदि की नवरात्र और दिवाली पर अच्छी खरीदारी होती है। कारोबार बढ़ाने के लिए कंपनियों ने बाजार में नए-नए मॉडल उतार दिए हैं। - हरीश अरोरा, अध्यक्ष इलेक्ट्रॉनिक एसोसिएशन
यह अच्छी बात है कि अब आयोजन में 200 लोगों के शामिल होने की अनुमति दे दी गई है। आयोजनों में कैटरिंग और हलवाई को लेकर हमें शुक्रवार को ही बुकिंग मिलनी शुरू हो गई है। - राजेश बाजपेयी, मिठाई कारोबारी

बरातघरों में आयोजन की खबर छपते ही हमें सुबह से ही बुकिंग मिलनी शुरू हो गई है। तमाम लोगों ने फोन करके जानकारी ली है। आयोजन में 200 से ज्यादा लोगों की अनुमति मिले तो और अच्छा होगा। - गोपेश अग्रवाल, कैटरर्स एवं टेंट कारोबारी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed