फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Textile park will be developed in Rahpura Jagir, proposal will be sent to the government

Bareilly News: रहपुरा जागीर में विकसित होगा टेक्सटाइल पार्क, शासन को भेजा जाएगा प्रस्ताव

Mon, 10 Mar 2025 01:40 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 10 Mar 2025 01:40 AM IST
विज्ञापन
Textile park will be developed in Rahpura Jagir, proposal will be sent to the government
बरेली। सर्किट हाउस में रविवार को वन एवं पर्यावरण मंत्री अरूण कुमार ने जनप्रतिनिधियों और अधिकारियाें के साथ बैठक की। इसमें जनप्रतिनिधियों ने जिले में एक टेक्सटाइल पार्क बनाए जाने की जरूरत बताई। इसका प्रस्ताव अब शासन को भेजा जाएगा।
विज्ञापन

मंत्री ने पूछा कि कोई इंवेस्टर्स समिट में हुए एमओयू कोई बरेली जनपद में लंबित तो नहीं? डीएम रविंद्र कुमार ने उन्हें बताया कि इंवेस्टर्स समिट का कोई एमओयू जनपद में लंबित नहीं है। प्रदेश सरकार की लाभकारी योजनाओं को लेकर यह बैठक की गई थी। डीएम ने मंत्री को बताया कि सीएम युवा उद्यमी योजना में कुछ बैंकर्स पर लापरवाही के लिए कार्रवाई भी की गई है जिससे प्राथमिकता पर लोन सुनिश्चित किए जा सकें। इसके लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाया जा रहा है। बैठक में चर्चा हुई कि इज्जतनगर के रहपुरा जागीर में एक टेक्सटाइल पार्क भी विकसित होना चाहिए। इससे जहां जनपद के लोगों को रोजगार मिलेगा। वहीं इंडस्ट्री भी विकसित होगी। इस पर डीएम ने बताया कि रहपुरा जागीर में चकबंदी का काम चल रहा है। इसे जल्दी ही पूरा कर लिया जाएगा जिससे जमीन की उपलब्धता हो सके। जनप्रतिनिधि खुद इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सामने प्रस्ताव रखेंगे। बैठक में फूड पार्क व प्रोसेसिंग सेंटर के संचालन के बारे में भी चर्चा की गई।
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुख्य विकास अधिकारी जगप्रवेश ने बताया कि जनपद में 183 प्रोजेक्ट पर कार्य चल रहा है। 53 कार्य पूरे हो चुके हैं। सबसे अधिक लागत का कार्य पुरानी जेल के पुनर्विकास का चल रहा है। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने नगर निगम की योजनाओं की जानकारी दी। बैठक में सांसद छत्रपाल सिंह गंगवार, जिला पंचायत अध्यक्ष रश्मि पटेल, विधान परिषद सदस्य बहोरन लाल मौर्य, विधायक डॉ. डीसी वर्मा, डॉ. एमपी आर्य, डॉ. श्याम बिहारी लाल, डॉ राघवेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed