{"_id":"67182b6cce7cd22bd40c5514","slug":"testing-begins-at-220-kv-power-transmission-substation-in-south-city-supply-to-begin-before-diwali-bareilly-news-c-4-bly1015-506832-2024-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: साउथ सिटी में 220 केवी बिजली ट्रांसमिशन उपकेंद्र \nमें टेस्टिंग शुरू, दिवाली से पहले होने लगेगी आपूर्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: साउथ सिटी में 220 केवी बिजली ट्रांसमिशन उपकेंद्र में टेस्टिंग शुरू, दिवाली से पहले होने लगेगी आपूर्ति
Wed, 23 Oct 2024 04:17 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Wed, 23 Oct 2024 04:17 AM IST
विज्ञापन
बरेली। बदायूं रोड स्थित साउथ सिटी में 220 केवी बिजली ट्रांसमिशन उपकेंद्र का काम पूरा होने के बाद टेस्टिंग का काम शुरू हो गया है। दिवाली से पहले यहां से शहर के तीन बिजली उपकेंद्राें के लिए 33 केवी आपूर्ति शुरू करने की तैयारी है। 220 केवी ट्रांसमिशन उपकेंद्र शुरू होने से सबसे ज्यादा फायदा सुभाषनगर, मढ़ीनाथ और किला उपकेंद्रों के लिए होगा।
सुभाषनगर, किला और मढ़ीनाथ उपकेंद्रों के लिए आपूर्ति देने वाली 33 केवी लाइन शहर से 13 किमी दूर परसाखेड़ा उपकेंद्र से आती हैं। लाइन में छोटा फॉल्ट होने पर भी इन उपकेंद्रों से घंटों कटौती की जाती है। गर्मियों के इस सीजन सबसे ज्यादा समस्या इन्हीं उपकेंद्रों के इलाकों में रही। साउथ सिटी ट्रांसमिशन इन तीनों उपकेंद्रों से चार से पांच किमी की दूरी पर स्थित है। उपकेंद्र में टेस्टिंग का काम अभी तीन दिन और चलेगा। इसके बाद सबसे जनदीकी 33/11 सराय तल्फी उपकेंद्र की आपूर्ति यहां से शुरू की जाएगी। बाद में एक-एक कर सुभाषनगर, मढी़नाथ और किला उपकेंद्र को 33 केवी आपूर्ति भी इस उपकेंद्र से शुरू कर दी जाएगी।
प्रभारी अधीक्षण अभियंता महावीर सिंह ने बताया कि उपकेंद्र पूरी तरह से तैयार है। अभी कम लोड के साथ टेस्टिंग चल रही है। दिवाली से पहले सराय तल्फी, सुभाषनगर, मढ़ीनाथ और किला उपकेंद्र को यहां से आपूर्ति देने का काम शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
-- -- -- -
फिलहाल ओवरहेड लाइन से आपूर्ति
साउथ सिटी उपकेंद्र से चारों उपकेंद्रों के लिए फिलहाल ओवरहेड लाइन से 33 केवी आपूर्ति शुरू की जाएगी। कुछ स्थानों पर ओवरहेड लाइन डालने का काम भी पूरा हो गया है। बाद में चारों उपकेंद्र ओवरहेड के साथ-साथ भूमिगत लाइन से भी जोड़ दिए जाएंगे। भूमिगत बिजली केबल डालने का काम भी इसी वित्तीय वर्ष में होना है।