{"_id":"68cdb4b153e8ce8f7c0e48ad","slug":"tested-preparedness-to-deal-with-emergencies-bareilly-news-c-4-1-bly1039-729476-2025-09-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: आपात स्थिति से निपटने के लिए परखी तैयारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: आपात स्थिति से निपटने के लिए परखी तैयारी
विज्ञापन
फरीदपुर। भूकंप एवं औद्योगिक आपदा जैसी आपात परिस्थितियों से निपटने की तैयारियों को परखने के लिए शुक्रवार को तहसील फरीदपुर से सीएचसी फरीदपुर तक मॉक ड्रिल हुई।
तहसील फरीदपुर परिसर में भूकंप के सायरन बजते ही कर्मचारियों को सुरक्षा मानकों के अनुरूप अपने कार्यस्थलों से सुरक्षित बाहर निकाला गया। कंपनी के सेफ्टी ऑफिसर्स ने कर्मचारियों को एकत्रित होकर खुले मैदान में सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया। वहीं, इमरजेंसी रेस्पॉन्स टीम ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए संभावित घायलों को प्राथमिक उपचार और राहत पहुंचाने का अभ्यास किया। मरीज को एंबुलेंस में लिटाने के बाद उसे अस्पताल की ओर भेजा गया। मॉक ड्रिल के दौरान औद्योगिक दुर्घटना जैसे गैस रिसाव की स्थिति भी दर्शाई गई। कर्मचारियों को समझाया गया कि ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय कैसे संयम रखते हुए मास्क का उपयोग करें और निर्धारित सुरक्षित मार्ग से बाहर निकलें।
इस मौके पर एसडीएम मल्लिका नैन, तहसीलदार प्रशांत अवस्थी, सर्विलांस अधिकारी डॉ. अखिलेश्वर सिंह, डॉ. तरुण शर्मा आदि उपस्थित रहे। संवाद
-- -
तहसील परिसर में आपदा प्रबंधन हेतु मॉक ड्रिल का आयोजन
मीरगंज। तहसील परिसर में शुक्रवार को आपदा से निपटने की तैयारियों को लेकर मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। इस दौरान आग लगने की स्थिति में बचाव और राहत कार्यों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग से डॉ. वैभव राठौर, फार्मासिस्ट विनय भदौरिया और स्वास्थ्य टीम मौजूद रही। वहीं, सीआरपीएफ से सर्वेश कुमार और एनसीसी से हवलदार सहदेव ने भी प्रतिभाग किया। तहसील प्रशासन की ओर से एसडीएम इशिता किशोर, नायब तहसीलदार अरविंद कुमार तथा तहसील का समस्त स्टाफ शामिल रहा। मॉक ड्रिल के माध्यम से अधिकारियों और कर्मचारियों को आगजनी व अन्य आपदाओं से निपटने के तरीके बताए गए। संवाद
विज्ञापन
--
भूकंप को लेकर किया सतर्क
बहेड़ी। भूकंप औद्योगिक रासायनिक एवं अग्नि सुरक्षा पर राज्य स्तरीय मॉक ड्रिल एक्सरसाइज का आयोजन तहसील परिसर में किया गया।
इस स्मोक एक्सरसाइज के दौरान एनडीआरएफ, आइटीबीपी ,फायर टीम के अलावा स्थानीय प्रशासन मौजूद रहा। इस दौरान एसडीएम रत्निका श्रीवास्तव, तहसीलदार भानुप्रताप, अग्निशमन अधिकारी योगेश कुमार मौजूद रहे। संवाद
-
भूकंप और अग्निशमन से बचाव के सुझाए तरीके
नवाबगंज। तहसील के अधकटा नजराना गांव में स्थित अटल आवासीय विद्यालय में टीम ने पहुंचकर छात्र-छात्राओं को भूकंप और अग्निशमन से बचने के तरीके सुझाए। इस मौके पर तहसीलदार दुष्यंत प्रताप सिंह, नायब तहसीलदार सतवीर सिंह, एडिशनल सीएमओ प्रशांत रंजन, फायर ब्रिगेड के सब इंस्पेक्टर पुष्पेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद