फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Terrorist cought in delhi, alert in bareilly

दिल्ली में आंतकी पकड़े जाने के बाद बरेली में अलर्ट

Sat, 22 Aug 2020 08:09 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
Terrorist cought in delhi, alert in bareilly
बरेली। बलरामपुर के आतंकी के दिल्ली में पकड़े जाने के बाद बरेली जोन में भी अलर्ट जारी किया गया है। हालांकि यहां छापे मारने की कार्रवाई तो नहीं की गई है, लेकिन पीलीभीत से सटी नेपाल सीमा पर निगरानी बढ़ा दी गई है। शहर के संवेदनशील इलाकों पर भी नजर रखी जा रही है। खुफिया एजेंसियां भी इनपुट जुटाने में लगी हैं।
विज्ञापन

दिल्ली में मुठभेड़ के बाद बलरामपुर निवासी आईएसआईएस के आतंकी यूसुफ को गिरफ्तार किया गया है। इसके बाद दिल्ली पुलिस ने बलरामपुर में छापे मारे हैं। साथ ही नेपाल सीमा से सटे जिलों में निगरानी बढ़ा दी गई है। डीआईजी राजेश पांडेय ने नेपाल सीमा पर सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के अफसरों से संपर्क साधा है। वहां पुलिस और एसएसबी मिलकर संयुक्त रूप से चेकिंग में जुट गई है। एडीजी ने बरेली और मुरादाबाद रेंज के सभी नौ जिलों के पुलिस अधीक्षकों को खुफिया इनपुट जुटाने और सतर्कता बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। पुलिस के साथ ही खुफिया एजेंसियां के सघन आबादी वाले इलाकों में सक्रिय हो गई हैं। पूर्व में आतंकी गतिविधियों में शामिल रहे लोगों और उनके मददगारों की भी छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


इनामुल की नहीं हुई जमानत
- किला क्षेत्र के इनामुल को सोशल साइट्स पर आतंकी गतिविधियां चलाने के आरोप में डेढ़ महीने पहले एटीएस ने गिरफ्तार किया था। तब से वह लखनऊ जेल में है। हालिया मामले के बाद बरेली में इंटेलिजेंस टीम ने इनामुल के बारे में भी जानकारी जुटाई।
- दिल्ली में आतंकी की गिरफ्तारी के बाद बरेली जोन में भी पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। खुफिया अमले को भी चौकस किया है। फिलहाल किसी खुराफात का इनपुट नहीं है। - अविनाश चंद्र, एडीजी जोन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed