फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Terror of stray dogs, injuring dozens of people every day

Bareilly News: आवारा कुत्तों का आतंक, प्रति दिन दर्जनों लोगों को कर रहे घायल

Sun, 27 Jul 2025 01:44 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 27 Jul 2025 01:44 AM IST
विज्ञापन
Terror of stray dogs, injuring dozens of people every day
मीरगंज। कस्बा और देहात क्षेत्र में आवारा और खूंखार कुत्तों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मीरगंज पर कुत्तों के काटने से घायल करीब 40 लोगों को एंटी रैबीज वैक्सीन लगाई गई।
विज्ञापन


सीएचसी अधीक्षक डॉ. वैभव राठौर ने बताया कि इन दिनों रैबीज के केस काफी अधिक आ रहे हैं। हर दिन सीएचसी पर तीन से चार दर्जन लोग टीका लगवाने आ रहे हैं। उन्होंने बताया कि घबराने की जरूरत नहीं है। क्योंकि अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन भरपूर मात्रा में उपलब्ध है। सभी मरीजों को समय पर टीके लगाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

कुत्तों को पकड़वाने की मांग
इस गंभीर स्थिति को देखते हुए समाजवादी पार्टी के विधानसभा अध्यक्ष सुरेश गंगवार ने एसडीएम तृप्ति गुप्ता को पत्र लिखकर आवारा कुत्तों को पकड़वाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि आए दिन हो रहे कुत्तों के हमलों से जनता डरी-सहमी है। तत्काल प्रभाव से कार्रवाई जरूरी है।स्थानीय लोगों का कहना है कि कई मोहल्लों और गांवों में कुत्तों के झुंड खुलेआम घूमते हैं। राह चलते लोगों पर हमला कर देते हैं, जिससे बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सबसे ज्यादा परेशान हैं। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि नगर पंचायत और पशुपालन विभाग मिलकर जल्द से जल्द कुत्तों को पकड़वाने के लिए अभियान चलाएं, जिससे क्षेत्रवासियों को राहत मिल सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed