फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tension over organizing Katha at religious place in Bareilly

Bareilly News: धार्मिक स्थल पर कथा के आयोजन पर विवाद, दूसरे समुदाय ने पुलिस को दी तहरीर, लगाया ये आरोप

Tue, 09 Sep 2025 03:01 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नवाबगंज (बरेली) Published by: बरेली ब्यूरो Updated Tue, 09 Sep 2025 03:01 AM IST
सार

नवाबगंज थाना क्षेत्र के फाजिलपुर गांव में एक धार्मिक स्थल को लेकर फिर विवाद खड़ा हो गया। एक पक्ष के लोग यहां भागवत कथा का आयोजन कर रहे हैं। इस पर दूसरे पक्ष ने नई परंपरा डालने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दी है। 

विज्ञापन
Tension over organizing Katha at religious place in Bareilly
थाने में खड़े शिकायतकर्ता - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

बरेली के नवाबगंज थाना क्षेत्र में धार्मिक स्थल पर कथा के आयोजन को लेकर गुस्साए दूसरे समुदाय के लोगों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस जांच में जुट गई है। पुलिस को मौके पर तैनात कर दिया गया है।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के फाजिलपुर गांव में एक धार्मिक स्थल पर निर्माण को लेकर विवाद हो चुका है। आरोप है कि कुछ दिन पहले विवाद के दौरान दूसरे समुदाय के लोगो ने धार्मिक स्थल पर स्थापित शिवलिंग को खंडित कर दिया था। इससे नाराज लोगों ने हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों समुदाय के लोगों के बीच वार्ता कर मामला हल करा दिया।
विज्ञापन


नई परंपरा डालने की कोशिश 
सोमवार को दूसरे समुदाय ने नवाबगंज थाना में तहरीर दी। जिसमें बताया है कि हिंदू समुदाय के लोग विवादित धार्मिक स्थल पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन कर रहे हैं, जबकि बीते वर्ष वहां पर सालाना जलसे को करने से मना कर दिया था। इसे नई परंपरा डालने की कोशिश बताते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र देने वालों में अली अहमद, अजमत अली, मोहम्मद कलीम, मोहम्मद आजिम, फईम हुसैन, शमशुल हसन, मोहम्मद यासीन आदि लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोतवाल नवाबगंज अरुण कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि ग्रामीणों ने शिकायती पत्र दिया है। पुलिस मौके पर तैनात हैं। त्योहार रजिस्टर में दिखवाकर जांच कराई जा रही है। यदि कथा पहले से होती आई है तो जांच कराई जाएगी। यदि जांच में नई परंपरा डालने की कोशिश की जा रही तो आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed