फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tension between businessman and EO regarding removal of encroachment

Bareilly News: अतिक्रमण हटाने को लेकर व्यापारी और ईओ में तनातनी

Sat, 22 Nov 2025 02:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 22 Nov 2025 02:59 AM IST
विज्ञापन
Tension between businessman and EO regarding removal of encroachment
फतेहगंज पश्चिमी। कस्बे में दुकान के आगे के हिस्से को अतिक्रमण के नाम पर जेसीबी से तोड़ने को लेकर व्यापारी नेता आशीष अग्रवाल और ईओ पुष्पेंद्र राठौर के बीच शुक्रवार को तनातनी हो गई। ईओ ने सरकारी कार्य में बाधा डालने, व्यापारी नेता और दुकानदार ने दो लाख रुपये रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए शुक्रवार रात पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन



कस्बे के मोहल्ला माली निवासी दौलत राम गुप्ता की दुकान मेन रोड फतेहगंज पश्चिमी मार्केट में स्थित है। पीड़ित के अनुसार शुक्रवार को ईओ पुष्पेंद्र राठौर एक दर्जन कर्मचारियों व जेसीबी मशीन के साथ दुकान पर पहुंचे और अतिक्रमण के नाम पर तोड़फोड़ शुरू कर दी। जब दुकानदार ने बिना सूचना व नोटिस की कार्रवाई पर सवाल उठाया तो ईओ उन्हें नगर पंचायत कार्यालय लेकर चले गए। सूचना मिलने पर व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल भी पहुंच गए। वहां उनसे दुकान बचाने के नाम पर दो लाख रुपये मांगे गए। विरोध पर ईओ कई कर्मचारियों के साथ जेसीबी लेकर दुकान पर पहुंच गए और अतिक्रमण के नाम पर दुकान के आगे के हिस्से को तोड़ने लगे। व्यापार मंडल अध्यक्ष आशीष अग्रवाल ने नियम का हवाला देकर जब विरोध किया तब ईओ और व्यापारी नेता के बीच तनातनी हो गई। दौलत राम गुप्ता ने ईओ के विरुद्ध पद के दुरुपयोग, अवैध वसूली, धमकी और नियम विरुद्ध तोड़फोड़ के मामले में पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


ईओ ने आरोप को बताया निराधार
ईओ पुष्पेंद्र राठौर ने आरोप को निराधार बताया। कहा कि अतिक्रमण की कार्रवाई चल रही थी। आशीष अग्रवाल ने कार्य में बाधा डाली और नगर पंचायत में आकर गाली-गलौज की। इसके चलते उन्होंने आशीष अग्रवाल और कई अज्ञात व्यापारियों के खिलाफ तहरीर दी है। थाना प्रभारी निरीक्षक अभिषेक कुमार ने बताया कि नगर पंचायत ईओ और व्यापारी के द्वारा तहरीर दी गई है। जांच की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed