फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tender process for truck lay by is in its final stage, construction will start soon

Bareilly News: ट्रक ले बाई की टेंडर प्रक्रिया आखिरी पड़ाव पर, जल्द शुरू होगा निर्माण

Sat, 26 Apr 2025 02:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 26 Apr 2025 02:55 AM IST
विज्ञापन
Tender process for truck lay by is in its final stage, construction will start soon
बरेली। परसाखेड़ा के उद्यमियों को ट्रकों की पार्किंग की समस्या से जल्द निजात मिलने की उम्मीद है। ट्रक ले बाई निर्माण के लिए टेंडर की कवायद अंतिम चरण में है। दूसरी ओर, बीडीए भी एमएसएमई टाउनशिप में मिनी ट्रांसपाेर्ट नगर बसाने की कवायद में जुट गया है।
विज्ञापन

आयुक्त सभागार में बृहस्पतिवार को मंडलीय उद्योग बंधु की बैठक में ये जानकारी बीडीए और एनएचएआई के अधिकारियों ने मंडलायुक्त सौम्या अग्रवाल को दी। यूपी चैंबर ऑफ काॅमर्स एंड इंडस्ट्री सोसायटी के अध्यक्ष राजेश गुप्ता ने ट्रांसपोर्ट नगर औद्योगिक क्षेत्र परसाखेड़ा से काफी दूर होने का मामला उठाया।
विज्ञापन

बताया गया कि दो नंबर ट्रक ले बाई निर्माण के लिए जगह चिह्नित है और मुरादाबाद-बरेली एक्सप्रेस-वे लिमिटेड द्वारा निर्माण कार्य के लिए टेंडर जल्द होगा। बीडीए सचिव ने एमएसएमई टाउनशिप योजना में प्रस्तावित मिनी ट्रांसपोर्ट नगर बसाने की बात कही। परसाखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में नाला दुरुस्त करने का कार्य सीएंडडीएस ने शुरू किया है। उप्र जल निगम द्वारा प्रेषित सड़क संख्या 3, 5, 8, 9, 10 पर आरसीसी नाला निर्माण कार्य का टेंडर हो गया है। नाला निर्माण की लागत, कार्यदायी संस्था का नाम, नंबर का बोर्ड लगाने के निर्देश मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed