फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ten thousand candidates gave interview in Bareilly job fair

Bareilly News: रोजगार मेले में 10 हजार अभ्यर्थियों ने दिया साक्षात्कार, सिर्फ 1930 को मिली नौकरी

Thu, 26 Sep 2024 07:20 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला नेटवर्क, बरेली
अमर उजाला नेटवर्क, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 26 Sep 2024 07:20 PM IST
सार

बरेली कॉलेज में गुरुवार को करिअर काउंसलिंग व प्लेसमेंट सेल की ओर से रोजगार मेला लगाया गया, जिसमें हजारों की संख्या में अभ्यर्थी पहुंचे। नौकरी के लिए सिर्फ 1930 अभ्यर्थियों का चयन हुआ। मीरगंज विधायक ने 21 अभ्यर्थियों को मौके पर ही नियुक्ति पत्र दिए। 

विज्ञापन
ten thousand candidates gave interview in Bareilly job fair
रोजगार मेले में उमड़े अभ्यर्थी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली कॉलेज में गुरुवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सेवायोजन विभाग के सहयोग से करिअर काउंसलिंग व प्लेसमेंट सेल की ओर से लगाए गए रोजगार मेले का उद्घाटन डीएम रविंद्र कुमार ने किया। मेले में सुबह 10 बजे से ही युवक-युवतियों की भीड़ उमड़ने लगी। शहर के प्रमुख महाविद्यालय, आईटीआई, कौशल विकास केंद्रों के अभ्यर्थी पहुंचे। 

विज्ञापन


रोजगार मेले में 10 हजार अभ्यर्थियों ने नौकरी के लिए विभिन्न कंपनियों के प्रतिनिधियों को साक्षात्कार दिया। इसमें 1930 अभ्यर्थियों का चयन किया गया। चयन के बाद नवीन परीक्षा भवन में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि विधायक मीरगंज डॉ. डी.सी वर्मा ने 21 अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। 
विज्ञापन


UP News: 21 अफसरों और कर्मियों की मिलीभगत से हुआ भूमि अधिग्रहण घोटाला, मंडलायुक्त ने शासन को भेजी रिपोर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. डी.सी वर्मा ने अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश की सरकार का संकल्प प्रत्येक घर से एक व्यक्ति को नौकरी देने का है। बरेली कॉलेज के प्राचार्य प्रो. ओ.पी राय ने बताया कि बरेली कॉलेज एक ऐतिहासिक कॉलेज है, जिसके प्लेसमेंट सेल को और अधिक मजबूत करके यह प्रयास किया जाएगा, जिससे यहां के छात्र-छात्राओं को कैंपस प्लेसमेंट भी मिल सके। 

जिनका नहीं हुआ चयन, वो यहां कराएं पंजीकरण 
सहायक निदेशक सेवायोजन त्रिभुवन सिंह ने बताया कि शासन के निर्देशानुसार बेरोजगारों को रोजगार देने का लक्ष्य पूरा करना है, जिसमें बरेली कॉलेज जैसे बड़े संस्थानों के सहयोग की महत्वपूर्ण भूमिका है। करियर काउंसलिंग एवं प्लेसमेंट सेल के प्रभारी डॉ. राजीव यादव ने कहा कि वह सभी अभ्यर्थी जिन्होंने रोजगार मेले में पंजीकरण कराया लेकिन किसी कारण से चयन नहीं हुआ है। ऐसे सभी अभ्यर्थी वनस्पति शास्त्र विभाग स्थित प्लेसमेंट कार्यालय में अपना पंजीकरण अवश्य कराएं, जिससे आगे प्रयास किया जा सके। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed