फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   ten percent discount on payment of house tax in Bareilly

Bareilly: शहर के करदाताओं को राहत... मिलेगी 10 फीसदी की छूट, नगर निगम कार्यकारिणी में हुए कई फैसले

Mon, 28 Apr 2025 07:13 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 28 Apr 2025 07:13 PM IST
सार

नगर निगम कार्यकारिणी ने शहरी क्षेत्र के करदाताओं को राहत देते हुए अप्रैल, मई, जून माह में कर जमा करने वालों को 10 प्रतिशत की छूट देने का निर्णय लिया है। 

विज्ञापन
ten percent discount on payment of house tax in Bareilly
नगर निगम बरेली - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगर बीते साल के गृह कर पर आपत्ति है। बिल में त्रुटियां हैं। आप चाहते हैं कि कर का निर्धारण सही तरीके से हो जाए तो स्वकर निर्धारण का फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। नगर निगम कार्यकारिणी समिति बैठक में सोमवार को इसकी मंजूरी दी गई। समिति ने स्वकर निर्धारण के लिए करदाताओं को तीन महीने का समय देने का निर्णय लिया गया। अप्रैल तो बीत गया लेकिन मई और जून में स्वकर निर्धारण का फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं। 

विज्ञापन


महापौर उमेश गौतम की अध्यक्षता में सोमवार को आयोजित कार्यकारिणी समिति की बैठक 11 से 12.30 बजे तक चली। उप सभापति सर्वेश रस्तोगी के प्रस्ताव पर चालू वित्तीय वर्ष का कर जमा करने वालों के लिए छूट को मंजूरी दी गई। अप्रैल, मई, जून में कर जमा करने वालों के लिए 10, जुलाई, अगस्त, सितंबर में 7.5 और अक्तूबर, नवंबर, दिसंबर में पांच फीसदी छूट चालू वित्तीय वर्ष के टैक्स को जमा करने पर मिलेगी। 
विज्ञापन


अगर कोई करदाता संपत्ति कर ऑनलाइन जमा करेगा तो उसे एक फीसदी की अतिरिक्त छूट मिलेगी। बैठक में बिलों की त्रुटियों पर महापौर उमेश गौतम ने कहा कि बांके बिहारी मंदिर की ओर से दस लाख रुपये टैक्स जमा किया लेकिन मंदिर समिति का बिल अब तक संशोधित नहीं किया गया। सीटीओ प्रदीप कुमार मिश्रा ने कहा कि मंदिर समिति की आपत्ति पर बिल का पुनरीक्षण करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

फाइलों पर बाबू राज हावी 
कार्यकारिणी के सदस्य पार्षदों ने कहा कि बकाया की फाइलों पर बाबू राज हावी है। मामले निस्तारित होने में वक्त लगता है। महापौर बोले, अगर कर विभाग के पास कर्मचारी कम हैं। आउटसोर्सिंग पर कर्मचारी रखिए लेकिन बकाया की फाइलों में त्रुटियों का निस्तारण तत्काल कराएं। 

बैठक में बताया गया कि 150 कर्मचारी साल भर में सेवानिवृत्त हो चुके हैं। इनके स्थान पर नई भर्ती नहीं हुई। इस पर पांच और वार्डों की सफाई व्यवस्था ठेके पर कराने का प्रस्ताव आया। सदस्यों ने सहमति दी तो नगर निगम के अधिकारियों ने कहा कि खर्चे का आकलन करने के बाद इस पर अंतिम निर्णय लिया जाए। नगर आयुक्त संजीव कुमार मौर्य ने सदस्यों ओर से उठाए गए मुद्दों पर कार्रवाई के निर्देश अधीनस्थों को दिए।

नगर निगम में एक देश एक चुनाव का प्रस्ताव पारित
मेरठ की तर्ज पर बरेली में भी एक देश एक चुनाव के पक्ष में नगर निगम की कार्यकारिणी समिति ने प्रस्ताव पारित किया। प्रस्ताव उप सभापति सर्वेश रस्तोगी ने रखा। नरेंद्र कुमार समेत अधिकतर पार्षदों ने ध्वनिमत से समर्थन किया। सदस्य सलीम अहमद न पक्ष में बोले न विपक्ष में बयान दिया। इस प्रस्ताव पर चुप रहे। सदस्य उमान खान बैठक में शामिल ही नहीं हुए। सदस्यों में गरिमा कमांडो, सागर मौर्य, सलीम अहमद, सौरभ कुमार, हरीशंकर, संतोष, अंजुल, रितिका किशोर, ने भाग लिया।
 

यह प्रस्ताव हुए पारित

  • बैठक में वित्तीय वर्ष 2024-25 के 697 करोड़ रुपये के पुनरीक्षित बजट का अनुमोदन
  • तालाबों, पार्किंग और मंडियों की सार्वजनिक नीलामी के प्रस्तावों को मंजूरी
  • दिवंगत पार्षद रविशंकर मल्होत्रा के नाम पर होगा उनके घर के मार्ग का नामकरण
  • दिवंगत पार्षद ओमप्रकाश आर्य के नाम पर बड़ी वमनपुरी में उनके घर के मार्ग का नामकरण होगा
  • महादेव सेतु के दोनों ओर नगर निगम शिलापट लगवाएगा
  • प्रत्येक वार्ड में निर्माण कार्यों पर पार्षदों के नाम से साथ शिलालेख लगेंगे

सालों से एक ही पटल पर तैनात हैं बाबू, कब हटेंगे
कार्यकारिणी सदस्यों ने कहा कि वर्षों से एक ही पटल पर बाबू तैनात हैं। कब हटेंगे। इस सवाल के साथ सदस्यों ने अधिकारियों से कहा कि पटल परिवर्तन का प्रस्ताव सदन से लेकर नगर निगम कार्यकारिणी की बैठक में उठ चुका है लेकिन अभी तक अमल नहीं हो सका। अपर नगर आयुक्त सुनील कुमार यादव ने जवा दिया। बोले- कई बाबुओं के पटल परिवर्तन हो चुके हैं जो रह गए हैं उनके भी किए जाएंगे। इस विषय में विभागाध्यक्षों से रिपोर्ट ली जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed