फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Ten gamblers arrested from Kanha Shyam Hotel in Bareilly

Bareilly: 'यहां बाहर से बुलाई जाती हैं लड़कियां', इस सूचना पर पुलिस ने मारा छापा, होटल से 10 लोग गिरफ्तार

Wed, 06 Mar 2024 11:06 AM IST
बरेली ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: बरेली ब्यूरो Updated Wed, 06 Mar 2024 11:06 AM IST
सार

इज्जतनगर क्षेत्र में पीलीभीत हाईवे पर स्थित कान्हा श्याम होटल में जुए की महफिल सजती थी। किसी ने पुलिस को सूचना दे दी कि होटल में जुए के साथ-साथ देह व्यापार भी होता है। पुलिस ने मंगलवार को छापा तो खलबली मच गई।  

विज्ञापन
Ten gamblers arrested from Kanha Shyam Hotel in Bareilly
होटल से पकड़े गए 10 आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के इज्जतनगर थाना क्षेत्र में पीलीभीत हाईवे पर स्थित कान्हा श्याम होटल में पुलिस ने मंगलवार को दबिश देकर 10 जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने उनके पास से 2.37 लाख रुपये, 12 मोबाइल फोन और ताश की दो गड्डियां बरामद की हैं। सभी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। 

विज्ञापन


आरोपियों में सुरेश शर्मा नगर निवासी नन्हे, रविंद्र यादव, मुड़िया अहमदनगर निवासी सुरेंद्र, बिथरी चैनपुर निवासी पिंटू, हरेंद्र, विजेंद्र, रनवीर, संजयनगर निवासी दीपक, भुता निवासी नरोत्तम पटेल, कुम्हरा निवासी सोनू शामिल हैं। 
विज्ञापन


होटल मालिक और बेटा फरार
पुलिस की छापेमारी के दौरान होटल का मालिक जगदीश गंगवार और उसका बेटा सचिन गंगवार मौके से फरार हो गए। इज्जतनगर थाना प्रभारी जयशंकर सिंह ने बताया कि काफी समय से सूचना मिल रही थी कि कान्हा श्याम होटल का मालिक जगदीश बाहर से लड़कियां बुलाता है। होटल में देह व्यापार होता है। जगदीश ग्राहकों को महंगे दामों पर कमरे देता था। जुए के लिए भी होटल का मालिक महंगे कमरे देता था और जुआरियों की मौज-मस्ती का इंतजाम भी करता था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हारने वाले जुआरियों को ब्याज पर रुपये देता था और जीतने वाले जुआरियों से कमीशन के तौर पर रुपये लेता था। होटल में जुआरियों के लिए उनकी इच्छा के मुताबिक खाने का इंतजाम भी किया जाता था। सूत्रों के मुताबिक जगमोहन भूमाफिया भी है और लोगों की जमीन कब्जाकर कॉलोनी बनाने के लिए भी चर्चित है। 

एसपी सिटी राहुल भाटी ने बताया कि होटल में दबिश देकर बड़ा जुआ पकड़ा गया है। होटल में लड़कियां बुलाने की भी सूचना मिली थी, हालांकि दबिश के दौरान जुआरी ही मौके पर मिले। होटल मालिक और उसके बेटे की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed