फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Temporary firecracker markets set up at nine places in Bareilly on Diwali 2025

Diwali 2025: बरेली में दीपोत्सव की बहार, शहर में नौ स्थानों पर लगा अस्थायी पटाखा बाजार

Sun, 19 Oct 2025 11:39 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Sun, 19 Oct 2025 11:39 AM IST
सार

बरेली शहर में दीपोत्सव के अवसर पर नौ जगह पटाखा बाजार लगा है। शनिवार को सभी जगहों पर दुकानें लग गईं। शाम को ग्राहकों की भीड़ उमड़ी। ग्रीन पटाखों की खूब बिक्री हो रही है।  

विज्ञापन
Temporary firecracker markets set up at nine places in Bareilly on Diwali 2025
पटाखों की खरीदारी करते ग्राहक - फोटो : संवाद

विस्तार

बरेली में पंच दिवसीय दीपोत्सव पर्व पर झालरों से आशियाना जगमग करने के साथ पटाखों से आसमान सतरंगी करने के लिए शहर में अस्थायी पटाखा बाजार सज गए। शुक्रवार को अस्थायी बाजार की अनुमति के बाद शनिवार को विक्रेताओं को लाइसेंस वितरित किए गए। जिला प्रशासन की ओर से इस वर्ष शहर के नौ स्थानों पर अस्थायी पटाखा बाजार लगाने की अनुमति दी है। 

विज्ञापन


यहां लगीं आतिशबाजी की दुकानें 
नैनीताल रोड मनोहर भूषण इंटर कॉलेज, कैंट सदर बाजार चर्च के पास, रामलीला मैदान हार्टमैन कॉलेज प्रेमनगर, इस्लामिया इंटर कॉलेज मैदान कोतवाली, बिशप कोनराड स्थल जूनियर विंग से सटे खडंजा पट्टी, राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, सुभाष नगर रेलवे मैदान, आईटीआर चलचित्र निगम की भूमि रामपुर रोड, तिलक इंटर कॉलेज मैदान किला में आतिशबाजी की दुकानें लगाई गई हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को मैदानों पर अस्थायी बाजार लगाने की अनुमति जिला मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह ने दी थी। शनिवार सुबह बाजार में दुकानें तो सज गईं, लेकिन विक्रय लाइसेंस न मिलने से विक्रेता असमंजस में रहे। दोपहर तक सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय के बाहर कारोबारियों का जमावड़ा रहा। शाम चार बजे लाइसेंस मिलने के बाद कारोबारी अपनी-अपनी दुकान पहुंचे, फिर पटाखा बिक्री शुरू हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चों को भा रहे ड्रोन क्रैकर, गोगो और माचिस गन
बरेली फायरवर्क्स एसोसिएशन के अध्यक्ष कृष्णदेव सूद के मुताबिक बाजार में अब ग्रीन पटाखों की ही बिक्री हो रही है। बच्चों के लिए सतरंगी फुलझड़ी, मिर्ची बम, माचिस गन, सादा और बम अनार उपलब्ध हैं। इसके अलावा इस बार ड्रोन क्रैकर और बम नए आए हैं। जो ड्रोन की तरह हवा में रोशनी बिखेरते हुए उड़कर फिर धमाका करते हैं। 

बटरफ्लाई, डिस्को व्हील के अलावा चरखी, स्नेक स्मॉग, गोगो बम बच्चों को भा रहे हैं। बताया कि लाइसेंस मिलने में देरी से कारोबार प्रभावित रहा। अस्थायी बाजार में देर शाम परिवार संग लोग खरीदारी के लिए पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed