फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   temporary bridge broke down due to rain in Bareilly

Rain in Bareilly: बरेली के भोजीपुरा में बारिश की वजह से कच्चा पुल बहा, कई गांवों का रास्ता बाधित

Fri, 05 Jul 2024 11:09 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Jul 2024 11:09 AM IST
सार

भोजीपुरा में दियोरनिया नदी पर पुल का निर्माण काफी समय से चल रहा है। ठेकेदार और इंजीनियरों द्वारा बनाया गया कच्चा पुल बरसात में नदी के पानी का तेज बहाव नहीं झेल सका। बारिश में शुक्रवार सुबह पुल बह गया। 

विज्ञापन
temporary bridge broke down due to rain in Bareilly
बारिश में बहा कच्चा पुल - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली जिले में बीते नौ दिनों से मानसून हावी है। रोजाना बारिश हो रही है। शुक्रवार को सुबह पांच बजे से बारिश शुरू हो गई। भोजीपुरा में बारिश की वजह से अगरास रोड स्थित दियोरनिया नदी पर बना कच्चा पुल बह गया है। पुल बह जाने से कई गांवों का आवागमन बंद हो गया है। 

विज्ञापन


अगरास रोड स्थित दियोरनिया नदी पर पुल का निर्माण काफी समय से चल रहा है। निर्माण कार्य के चलते ठेकेदार और इंजीनियरों ने नदी पर कच्चा पुल बनाया था। बरसात में नदी के पानी का तेज बहाव पुल नहीं झेल सका और शुक्रवार सुबह बह गया। इससे दर्जनों गांव को आने जाने का रास्ता बंद हो गया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Weather Update: बरेली में सुबह से रिमझिम बारिश, रुहेलखंड में चार दिन तक मौसम का येलो अलर्ट
विज्ञापन
विज्ञापन


पुल बह जाने के बाद इसके पास लगे बिजली के खंभों के गिरने का खतरा भी बना हुआ है। करीब चार महीने पहले ही इंजीनियरों ने यह कच्चा पुल बनाया था। बताते हैं कि इस पुल के बराबर में एक नए पुल का और निर्माण किया जा रहा है। इसे भी पुल गिरने की वजह मानी जा रही है।

बारिश का येलो अलर्ट जारी
शहर में शुक्रवार को सुबह पांच बजे से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई। बारिश की वजह से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी हुई। स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी मुश्किल हुई। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक रुहेलखंड में येलो अलर्ट जारी किया है।

बृहस्पतिवार को भी दिनभर बादल मंडराते रहे। सुबह-शाम रिमझिम फुहारों से लोग तरबतर होते रहे। बीते 24 घंटे में 18 मिमी बारिश दर्ज की गई। दोपहर में धूप निकली तो दिन का पारा चार डिग्री सेल्सियस बढ़ गया। रात में फिर बारिश जारी रही। बुधवार को देर रात हल्की और तेज बारिश होती रही। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed