फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Weather Forecast Today Yellow alert for rain in Bareilly

Weather Update: बरेली में सुबह से रिमझिम बारिश, रुहेलखंड में चार दिन तक मौसम का येलो अलर्ट

Fri, 05 Jul 2024 09:46 AM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 05 Jul 2024 09:46 AM IST
सार

बरेली समेत पूरे रुहेलखंड क्षेत्र में बीते नौ दिनों से मानसून मेहरबान है। रोज बारिश हो रही है। बारिश का सिलसिला शुक्रवार भी जारी है। बरेली में सुबह पांच बजे से बारिश शुरू हो गई। आसपास के जिलों में बारिश हुई है। 

विज्ञापन
Weather Forecast Today Yellow alert for rain in Bareilly
बरेली में बारिश - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में बारिश का क्रम जारी है। शुक्रवार को सुबह पांच बजे से ही रिमझिम बारिश शुरू हो गई। गरज-चमक के साथ जिले के कुछ इलाकों में तेज बारिश भी हुई। घने बादल छाए हुए हैं। बारिश की वजह से शहर में जगह-जगह जलभराव हो गया। इससे लोगों को परेशानी हुई। खासकर स्कूल जाने वाले बच्चों को काफी मुश्किल हुई। मौसम विभाग ने अगले चार दिन तक रुहेलखंड में येलो अलर्ट जारी किया है। बरेली समेत पीलीभीत, बदायूं और शाहजहांपुर में भी बारिश के आसार हैं।   

विज्ञापन


जिले में बीते नौ दिनों से मानसून मेहरबान है। बृहस्पतिवार को भी दिनभर बादल मंडराते रहे। सुबह-शाम रिमझिम फुहारों से लोग तरबतर होते रहे। बीते 24 घंटे में 18 मिमी बारिश दर्ज की गई। दोपहर में धूप निकली तो दिन का पारा चार डिग्री बढ़ा। रात में फिर बारिश जारी रही। बुधवार देर रात हल्की व तेज बारिश होती रही। बृहस्पतिवार सुबह भी कुछ देर तक हल्की बारिश हुई। दोपहर में आसमान साफ होने से धूप निकली। अधिकतम पारा चार डिग्री बढ़त के साथ 30 डिग्री के पार जा पहुंचा। 

विज्ञापन

तेज हवा से होगी बारिश 
मौसम विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक लगातार बारिश के बाद शहर में उच्चवायु दाब का क्षेत्र बन रहा है। लिहाजा, बादल छाने के बावजूद तेज बारिश नहीं हुई। बादल छंटने से धूप निकली। अगले चार दिन तक रुहेलखंड में बारिश का येलो अलर्ट रहेगा। तेज हवा और मेघ गर्जन के साथ हल्की, तेज बारिश के आसार है। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 30.5 डिग्री और न्यूनतम 25.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed