{"_id":"5eee70688ebc3e42ae3d3689","slug":"temple-committees-should-not-have-jalabhishek-in-temples-in-savan-bareilly-news-bly409901297","type":"story","status":"publish","title_hn":"सावन में मंदिरों में जलाभिषेक न कराएं मंदिर कमेटियां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सावन में मंदिरों में जलाभिषेक न कराएं मंदिर कमेटियां
विज्ञापन
सूर्य ग्रहण की सूतक के चलते बंद पड़े मंदिर के कपाट।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
एलआईयू पहले पहुंची त्रिवटीनाथ मंदिर, छह जुलाई से शुरू हो रहे हैं सावन
विज्ञापन
एलआईयू ने कहा, सावन में मंदिर में भीड़ न लगने दें, लगवाएं बोर्ड
श्रद्धालुओं से घरों में ही रहकर पूजा-अर्चना करने को कहें
बरेली। पुलिस के खुफिया विभाग ने सावन में शिव मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सभी शिव मंदिरों को एक अलर्ट जारी किया है। अलर्ट जारी करने का उद्देश्य कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकना है। इसी संबंध में आज एलआईयू की एक टीम सबसे पहले त्रिवटीनाथ मंदिर पहुंची।
एलआईयू के रजबुल हसन ने वहां काफी देर तक मंदिर की व्यवस्थाएं देखीं। उन्होंने मंदिर के पुजारी से सावन में श्रद्धालुओं की भीड़ नहीं बढ़ने देने के आदेश दिए। इसके बाद वह मंदिर कमेटी के संजीव औतार अग्रवाल के पास पहुंचे। उन्होंने कहा कि मंदिर परिसर में तुरंत ही एक बोर्ड लगाया जाए, जिसमें मंदिर में शिवलिंग पर जलाभिषेक न करने का उल्लेख हो। उसमें स्पष्ट तौर पर लिखा हो कि सावन के दिनों में श्रद्धालु घरों में ही पूजन-अर्चन, जलाभिषेक आदि करें। इस पर संजीव औतार ने कहा कि वह इस संबंध में अन्य शिव मंदिरों की प्रबंध कमेटी से बात करके निर्णय लेंगे। एलआईयू शैलेंद्र बाजपेई ने बताया कि सरकार की गाइड लाइन का पालन कराने की जिम्मेदारी मंदिर कमेटियों की है। मंदिरों में भीड़ किसी भी स्थिति में नहीं लगनी चाहिए। गौरतलब है कि सावन छह जुलाई से शुरू हो रहे हैं। सोमवार को ही पहला सोमवार होगा, जिसमें कांवड़िये भी निकलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
एलआईयू ने कहा, सावन में मंदिर में भीड़ न लगने दें, लगवाएं बोर्ड
श्रद्धालुओं से घरों में ही रहकर पूजा-अर्चना करने को कहें बरेली। पुलिस के खुफिया विभाग ने सावन में शिव मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ के मद्देनजर सभी शिव मंदिरों को एक अलर्ट जारी किया है। अलर्ट जारी करने का उद्देश्य कोरोना संक्रमण को बढ़ने से रोकना है। इसी संबंध में आज एलआईयू की एक टीम सबसे पहले त्रिवटीनाथ मंदिर पहुंची।