फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Temperature is not coming down even in December

दिसंबर में भी नीचे नहीं आ रहा तापमान

Mon, 07 Dec 2020 01:59 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Dec 2020 01:59 AM IST
विज्ञापन
Temperature is not coming down even in December
बरेली। नवंबर में बीते 40 सालों का रिकॉर्ड ध्वस्त कर कड़ाके की ठंड का अहसास कराने वाला मौसम का रुख फिर बदला सा नजर आ रहा है। दिसंबर में भी अभी ठंड कोई खास नहीं पड़ी है। विशेषज्ञों के मुताबिक तेजी से बढ़ रहे प्रदूषण के ग्राफ और हवाओं की सुस्त गति के चलते कड़ाके की ठंड हावी नहीं हो पा रही है, तापमान सामान्य के करीब ही अटका हुआ है।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञों ने तीन-चार दिन बाद हवा की गति बढ़ने से मौसम का रुख बदलने की उम्मीद जताई है। आंचलिक मौसम अनुसंधान की रिपोर्ट के मुताबिक तीन दिन बाद शहर में बारिश होने के आसार हैं। जिसके बाद शीतलहर चल सकती है।
विज्ञापन

रविवार को सुबह से ही तेज धूप खिली रही। दोपहर में साफ आसमान होने से धूप भी चटख रही और अधिकतम तापमान सामान्य से एक डिग्री अधिक 25.1 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। उधर, शाम ढलने के साथ ही, कोहरा हावी होने लगा। मगर तापमान में कोई खास फर्क नहीं पड़ा। न्यूनतम भी सामान्य से एक डिग्री तक अधिक रिकॉर्ड किया गया। मौसम अनुसंधान केंद्र के डायरेक्टर डॉ. जेपी गुप्ता के मुताबिक शहर में प्रदूषण के चलते धुंध हावी हो गई है। उधर, हवा की रफ्तार कम होने से धुंध साफ न होने से धरती की गर्मी ऊंचाई पर नहीं जा रही है। जिससे तापमान में गर्माहट का एहसास हो रहा है। उन्होंने बारिश के बाद मौसम में तेजी से परिवर्तन के आसार जताए हैं। साथ ही, शीतलहर का कहर भी हावी होने की आशंक जता दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed