फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Temperature in Bareilly crosses 40 degrees scorching sun and hot winds

Weather: बरेली में तापमान 40 डिग्री के पार, धूप और गर्म हवा से लू का अहसास; 12 वर्षों का टूट सकता है रिकॉर्ड

Sun, 19 Apr 2026 10:43 AM IST
Mukesh Kumar अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: Mukesh Kumar Updated Sun, 19 Apr 2026 10:43 AM IST
सार

बरेली में दिन का पारा 40 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया, जिससे लू जैसा अहसास हुआ। शनिवार को दिन का पारा तीन डिग्री बढ़कर 40.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। न्यूनतम तापमान 22.6 डिग्री रहा। मौसम विशेषज्ञों ने महाराष्ट्र में बने प्रति चक्रवात के प्रभाव से अगले 72 घंटे में तापमान में और वृद्धि का अनुमान जताया है।

विज्ञापन
Temperature in Bareilly crosses 40 degrees scorching sun and hot winds
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली में दिन का पारा शनिवार को 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा पहुंचा। दिनभर चटक धूप और गर्म हवा ने लू जैसा अहसास कराया। मौसम विशेषज्ञ ने महाराष्ट्र में बने प्रति चक्रवात के प्रभाव से अगले 72 घंटे में तापमान में और वृद्धि होने का अनुमान जताया है। रविवार को सुबह से ही धूप सताने लगी। 

विज्ञापन


शनिवार सुबह भी तेज धूप हुई, पर हवा में नमी का स्तर 70 फीसदी होने से गर्मी का अहसास कम रहा। दोपहर 12 बजे के बाद धूप की तपिश बढ़ने लगी और हवा में नमी घटकर 40 फीसदी रह गई। राहगीर छांव खोजते नजर आए। ज्यादातर बाइक सवार धूल भरी हवा से बचाव के लिए मुंह ढककर गुजरते रहे। दिन का पारा तीन डिग्री बढ़कर 40.3 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया। शाम पांच बजे के बाद ढलती शाम के साथ राहत मिलने लगी। न्यूनतम तापमान चार डिग्री बढ़कर 22.6 डिग्री दर्ज हुआ।
विज्ञापन


आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञ अतुल कुमार के मुताबिक महाराष्ट्र में बने प्रति चक्रवात के प्रभाव से आगामी दो-तीन दिनों में तापमान में मामूली वृद्धि होने की संभावना है। इससे पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों में भी दिन के तापमान में दो डिग्री बढ़त मुमकिन है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

टूट सकता है 12 वर्षों का रिकॉर्ड 
सात दिन में सात डिग्री उछला पारा मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार, दिन के तापमान में सात दिनों में करीब सात डिग्री की बढ़त दर्ज हुई। 12 अप्रैल को तापमान 34 डिग्री के आसपास था, जबकि 18 अप्रैल को पारा 40 डिग्री को पार कर गया है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक, पारा दो डिग्री और बढ़ा तो अप्रैल में सर्वाधिक गर्मी का 12 वर्षों का रिकॉर्ड टूट सकता है।

डिहाइड्रेशन की बढ़ेगी परेशानी
जिला अस्पताल के फिजिशियन डॉ. राहुल बाजपेई के मुताबिक, पारा 40 डिग्री पार पहुंचने से डिहाइड्रेशन, डायरिया की आशंका बढ़ती है। बच्चे और बुजुर्गों को ज्यादा सतर्क रहना चाहिए, क्योंकि रोग प्रतिरोधक क्षमता कम होने से तबीयत जल्दी बिगड़ती है। इससे बचने के लिए भरपूर पानी पीना चाहिए। दोपहर में घर से बाहर कम निकलें। ओआरएस, नींबू पानी, छाछ का सेवन करें। हरी सब्जियां खाएं।

बीते सात दिन का तापमान
तिथि अधिकतम न्यूनतम
18 अप्रैल 40.3 22.4
17 अप्रैल 37.6 18.6
16 अप्रैल 39.3 18.6
15 अप्रैल 38.2 19.5
14 अप्रैल 37.4 18.4
13 अप्रैल 35.0 17.9
12 अप्रैल 34.6 19.7

(नोट : तापमान डिग्री सेल्सियस में)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed