फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Temperature dropped after rain, humidity made trouble

Bareilly News: बारिश के बाद लुढ़का पारा, उमस ने किया बेहाल

Tue, 20 Aug 2024 05:37 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 20 Aug 2024 05:37 AM IST
विज्ञापन
Temperature dropped after rain, humidity made trouble
बरेली। तीन दिन से जारी बारिश का दौर सोमवार को रिमझिम तक सीमित रहा। इससे अधिकतम पारा सामान्य स्तर से एक डिग्री कम जा पहुंचा। वहीं, दोपहर को आसमान साफ होने से चटक धूप निकली और उमस हावी रही। मौसम विभाग ने तीन दिन हल्की, तेज बारिश का अनुमान जताया है।
विज्ञापन

आंचलिक मौसम विज्ञान केंद्र से जारी बुलेटिन के अनुसार बीते 24 घंटे में 18.5 मिमी बारिश हुई। इससे हवा में नमी का स्तर 90 फीसदी दर्ज हो रहा है। सोमवार की सुबह बादल छाए रहे और कुछ देर तक रिमझिम हुई। इसके बाद बादल छंटे और तेज धूप निकलने के बाद उमस हावी हो गई। शाम को फिर बादल घिरने लगे। रात में कुछ क्षेत्रों में रिमझिम हुई। वहीं, रविवार को अधिकतम पारा 33 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, मंगलवार को 32.0 डिग्री और न्यूनतम तापमान सामान्य स्तर पर 24.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। अनुकूल माहौल बनने पर आगे भी बारिश के आसार हैं। ब्यूरो
विज्ञापन

--
32.0
24.6
धूप निकलेगी। बादल छाने से बारिश के भी आसार हैं।
सूर्योदय 5:45
सूर्यास्त 6:46
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed