फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Tejpal's head was taken to the mosque and crushed with bricks.

Bareilly News: मस्जिद में ले जाकर ईंटों से कूंच दिया था तेजपाल का सिर

Thu, 08 Aug 2024 03:29 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Thu, 08 Aug 2024 03:29 AM IST
विज्ञापन
Tejpal's head was taken to the mosque and crushed with bricks.
मीरगंज। शाही थाना क्षेत्र के गांव गौसगंज में हुए सांप्रदायिक बवाल के मुख्य आरोपी इश्त्याक अली अंसारी को पुलिस ने गिरफ्तार करके जेल भेज दिया। पलिस के मुताबिक पूछताछ में उसने बताया कि 18 जुलाई को दिन में तीन बार बैठक हुई थी। उसने बख्तावर व अन्य ग्रामीणों के साथ हिंदू पक्ष के लोगों व पुलिस पर हमला करने की योजना बनाई थी। 19 जुलाई की रात नौ बजे एक राय होकर हिंदू पक्ष के घरों पर हमला किया था। पूर्व प्रधान हीरालाल के पुत्र तेजपाल को मस्जिद में ले जाकर ईंटों से सिर कुचल दिया था।
विज्ञापन

मीरगंज इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मंगलवार रात वह टीम के साथ गश्त कर रहे थे। इसी दौरान सूचना मिली कि गौसगंज बवाल का मुख्य आरोपी इश्त्याक अली अंसारी फिरोजपुर भट्ठे के पास है। पुलिस टीम ने रात 12 बजे उसे गिरफ्तार कर लिया। बुधवार को आरोपी इश्त्याक अली अंसारी को कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया।
विज्ञापन


इस मामले में बख्तावर को जेल भेजकर उसका घर जेसीबी से गिराया गया था। बख्तावर के दो बेटे आसिद व अशरफ पर एसएसपी ने 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। विवेचना मीरगंज थाने को ट्रांसफर कर दी गई थी। दोनों ने एक अगस्त को जेएम प्रथम श्वेता तिवारी की अदालत में सरेंडर कर दिया था। वहां से दोनों को जेल भेज दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये था मामला
19 जुलाई को शाही थाना क्षेत्र के ग्राम जुन्हाई मजरा, गौसगंज के मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा हिंदू समाज के घरों पर सामूहिक तौर पर हमला किया गया था। इसमें तेजपाल लोधी पुत्र हीरालाल लोधी को हमलावर घर से खींचकर मस्जिद में ले गए थे। यहां उसका सिर कुचल दिया। दो दिन बाद तेजपाल की मौत हो गई थी। साथ ही 10-12 घरों पर हमलावरों ने जमकर बवाल किया बच्चों व औरतों के साथ मारपीट की थी। दरवाजे तोड़कर घरों में उत्पात मचाया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed