फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teenager was murdered only after kidnapping

अपहरण के बाद ही कर दी गई थी किशोर की हत्या

Thu, 30 Dec 2021 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 01:57 AM IST
विज्ञापन
Teenager was murdered only after kidnapping
प्रतीकात्मक
आठ दिसंबर को थाना बहेड़ी में दर्ज हुई थी रिपोर्ट, मगर नहीं ढूंढ सकी पुलिस
विज्ञापन

पोस्टमार्टम में 21 दिन पहले बताई मौत, कारण स्पष्ट न होने से विसरा सुरक्षित
बहेड़ी। मंडनपुर गांव के 15 वर्षीय फरीक अहमद की हत्या अपहरण के बाद ही कर दी गई थी। पोस्टमार्टम में 21 दिन पहले उनकी मौत होने की बात सामने आई है। हालांकि मौत का कारण स्पष्ट नहीं होने के चलते विसरा सुरक्षित किया गया है। अपहरण के मुकदमे में भी पुलिस ने हत्या की धारा बढ़ा दी है।
मंडनपुर गांव के फरीक अहमद का शव मंगलवार शाम गन्ने के खेत में दबा हुआ मिला था। पुराना होने के चलते शव गल चुका था। दोनों पैर और एक हाथ जमीन से बाहर निकले होने के चलते जंगली जानवर उन्हें नोंच रहे थे, जिससे इसका खुलासा हुआ। बुधवार को फरीक अहमद के शव का पोस्टमार्टम कराया गया लेकिन वह मिट्टी में दबा होने के चलते पूरी तरह से गल चुका था और सिर्फ कंकाल ही बचा था। इस वजह से मौत का कारण स्पष्ट नहीं हुआ। हालांकि उसका विसरा सुरक्षित किया गया है। पुलिस ने अपहरण के मुकदमे में हत्या की धारा भी बढ़ा दी है। देर शाम फरीक अहमद का शव गांव पहुंचा तो वहां भीड़ जुट गई। गमगीन माहौल में शव को सुपुर्दे खाक किया गया।
विज्ञापन

घटना के खुलासे को लेकर हो रही पूछताछ
इस घटना के खुलासे के लिए क्राइम ब्रांच के साथ ही सर्विलांस और साइबर टीम को भी लगाया है। फरीक के भाई मोहम्मद अहमद ने इस घटना को लेकर किसी पर शक नहीं जताया है और रंजिश होने से भी इनकार किया है। इस वजह से पुलिस उनके करीबियों से ही पूछताछ कर घटना का कारण तलाशने का प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

21 दिन में भी नहीं खोज सकी पुलिस
फरीक अहमद की हत्या से बहेड़ी पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठ रहे हैं। परिवार वालों का कहना है कि आठ दिसंबर को उसके लापता होने के बाद ही उन लोगों ने रिपोर्ट दर्ज करा दी थी। वे लोग खुद भी उसे ढूंढ रहे थे लेकिन इतने दिन बीतने के बाद भी पुलिस कुछ पता नहीं कर सकी और उसकी हत्या हो गई।

अंतिम कॉल डिटेल परिजन के साथ
इंस्पेक्टर बहेड़ी ओमप्रकाश गौतम ने बताया कि मृतक का मोबाइल घर में ही था। उसकी कॉल डिटेल निकलवाई गई तो अंतिम बातचीत परिजन के साथ ही मिली है। साथ ही परिजन ने किसी से कोई विवाद या दुश्मनी होने से इनकार किया है। फिलहाल हर बिंदु पर गहराई से जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed