{"_id":"6a3847bb04b15fc5d905f339","slug":"teenager-set-out-to-live-freely-after-being-slapped-by-his-father-bareilly-news-c-4-bly1053-909881-2026-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: पिता ने थप्पड़ मारा तो आजादी से जीने निकला किशोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: पिता ने थप्पड़ मारा तो आजादी से जीने निकला किशोर
विज्ञापन
बरेली। कैंट थाना क्षेत्र से लापता 15 वर्षीय किशोर को पुलिस ने दो घंटे में खोज लिया। पिता के थप्पड़ मारने से नाराज होकर वह घर से 10 हजार रुपये लेकर मुंबई भागने की फिराक में था। पुलिस ने उसे इज्जतनगर रेलवे स्टेशन से पकड़कर परिजनों को सौंप दिया।
कैंट थाना प्रभारी संजय धीर ने बताया कि शनिवार शाम को लाल फाटक निवासी अशोक कुमार के पुत्र ऋषभ के लापता होने की सूचना मिली। लाल फाटक चौकी प्रभारी त्रिवेंद्र कुमार को उसकी तलाश में लगाया गया। सर्विलांस सेल की मदद से ऋषभ के मोबाइल फोन की लोकेशन एडीएम कंपाउंड में मिली, लेकिन वहां वह नहीं मिला।
इसके बाद मोबाइल फोन की लोकेशन नहीं मिली तो पुलिस ने रेलवे स्टेशनों पर तलाशी अभियान चलाया। इज्जतनगर रेलवे स्टेशन के प्लेटफाॅर्म नंबर एक पर ऋषभ मिल गया। पूछताछ में उसने बताया कि पिता ने उसे थप्पड़ मारा था। इससे नाराज होकर वह आजादी से जीने और अपने सपने पूरे करने के लिए मुंबई जा रहा था। उसने घर से 10 हजार रुपये भी निकाले थे। पुलिस को इस मामले में किसी अपराध का होना नहीं मिला।