फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teenager dies after being hit by tractor

Bareilly News: ट्रैक्टर की चपेट में आकर किशोर की मौत

Mon, 21 Oct 2024 04:04 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Teenager dies after being hit by tractor
भुता। क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय किशोर शनिवार की देर रात ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन

ग्राम रसूलपुर बहानपुर निवासी चंद्र प्रकाश शर्मा का बेटा कुश शर्मा अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर साइकिल चला रहा था। इसी दौरान गांव निवासी एक युवक ट्रैक्टर-ट्राली से धान लेकर अपने घर आ रहे थे। तभी होली चौराहा के पास 12 वर्षीय कुश ट्रैक्टर की चपेट में आ गए, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद ग्रामीणों में चीखपुकार मच गई, जब तक ग्रामीण ट्रैक्टर की तरफ दौड़े, तब चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली लेकर भागने लगा। इसी दौरान अन्य बच्चे भी हादसे का शिकार होने से बच गए। इसके बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर भाग गया।
विज्ञापन

घटना के बाद मौके पर एकत्र लोगों ने मामले की सूचना किशोर के परिजनों व पुलिस को दी। पुलिस ने ट्रैक्टर को अपने कब्जे में लेकर चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। कुश के पिता खेती किसानी व मजदूरी करते हैं। कुश की मौत के बाद परिजनों का रो-रोकर हाल बेहाल है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed