{"_id":"68bdd5d55d38e88f26024ed9","slug":"teenage-rape-victim-discharged-from-hospital-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-105297-2025-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: दुष्कर्म की शिकार किशोरी को अस्पताल से मिली छुट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: दुष्कर्म की शिकार किशोरी को अस्पताल से मिली छुट्टी
विज्ञापन
नवाबगंज। दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी को उपचार के तीन दिन बाद रविवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। वहीं, दूसरी ओर आरोपी को जेल भेजने के बाद गांव में तरह तरह की चर्चाएं हैं। पुलिस ने अपनी जांच-पड़ताल तेज कर दी है। पुलिस की मानें तो जांच की जद में मेडिकल स्टोर संचालक भी शामिल किया जा सकता है।
पुलिस के अनुसार थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 साल की किशोरी के साथ 40 वर्ष के दो बच्चों के पिता ने उसके साथ दरिंदगी करते हुए अश्लील वीडियो बना ली। बाद में आरोपी वायरल करने की धमकी देते हुए उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। इससे किशोरी गर्भवती हो गई। तीन दिन पहले किशोरी के पेट में उठे दर्द के बाद परिजनों ने अल्ट्रासाउंड कराया तो उसके गर्भवती होने की जानकारी मिली। इस पर किशोरी के भाई ने आरोपी के खिलाफ थाना नवाबगंज में रिपोर्ट दर्ज करा दी।
पुलिस ने किशोरी को जिला अस्पताल में उपचार को भर्ती कराया, जहां उसने एक मृत बच्चे को जन्म दिया। पुलिस ने मृत बच्चे का पोस्टमाॅर्टम के साथ डीएनए का सैंपल भी लिया है। शनिवार को आरोपी राशिद को पुलिस ने जेल भेज दिया। रविवार को पीड़िता को जिला अस्पताल से छुट्टी कर दी गई।
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर संचालक से होगी पूछताछ
पुलिस के अनुसार दुष्कर्म की शिकार हुई किशोरी को पेट में दर्द की दवा देने वाले मेडिकल स्टोर संचालक से पूछताछ की जा सकती है। बिना चिकित्सक के सलाह के उन्होंने किस मर्ज की दवा दे दी है। दवा खाने के बाद उसकी हालत बिगड़ती चली गई। सूत्रों की मानें तो कहीं दवा के गलत प्रभाव से किशोरी की हालत तो नहीं बिगड़ गई। इस मामले में वेद सिंह अपराध निरीक्षक ने बताया कि रविवार को पीड़िता को जिला अस्पताल से उपचार के बाद छुटटी दे गई है। जांच में साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।