{"_id":"65cf5efb2be343ee52043451","slug":"teenage-murdered-after-kidnapping-by-local-man-in-bareilly-2024-02-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Bareilly: मोहल्ले का युवक ही निकला सैफ का कातिल, रुपये देने का लालच देकर बुलाया, सिर में मारी थी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly: मोहल्ले का युवक ही निकला सैफ का कातिल, रुपये देने का लालच देकर बुलाया, सिर में मारी थी गोली
Fri, 16 Feb 2024 06:41 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Fri, 16 Feb 2024 06:41 PM IST
सार
फरीदपुर के मोहल्ला भूरे खां गौटिया निवासी 16 वर्षीय मोहम्मद सैफ उर्फ मुन्ना 11 फरवरी को लापता हुआ था। बृहस्पतिवार को उसका शव हरदोई में मिला। पुलिस ने मोहल्ले के ही युवक को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में उसने सैफ की हत्या करना कबूल किया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के फरीदपुर के मोहल्ला भूरे खां गौटिया से अपहृत मोहम्मद सैफ उर्फ मुन्ना (16) की हत्या मोहल्ले के ही युवक तस्लीम ने की थी। हत्यारोपी तस्लीम को पुलिस हरदोई से फरीदपुर लेकर आई। पूछताछ में आरोपी ने सैफ की हत्या करने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने गुमशुदगी का मुकदमा हत्या में तरमीम किया है।
विज्ञापन
सैफ का शव बृहस्पतिवार को हरदोई के देहात कोतवाली क्षेत्र के ही घोसार गांव में एक नाले से मिला था। पुलिस ने वहां से फरीदपुर के ही रहने वाले तस्लीम को गिरफ्तार किया। पूछताछ के दौरान घटना की वजह को लेकर तस्लीम लगातार बयान बदलता रहा। फरीदपुर लाने के बाद उसने फिरौती के लिए हत्या करने की बात कबूल कर ली।
विज्ञापन
आरोपी ने बताया कि सैफ ने उसे कॉल करके जरूरत बताते हुए रुपये मांगे थे। रुपये देने का लालच देकर उसने सैफ को हरदोई बुला लिया। इसके बाद फिरौती वसूलने के लिए सैफ को वहां एक मकान में बंद कर दिया। भागने की कोशिश करने पर सिर में गोली मारकर सैफ की हत्या कर दी। इसके बाद शव नाले में फेंक दिया। हत्या करने के बाद उसने सैफ के मोबाइल से ही कॉल करके फिरौती मांगी थी।
विज्ञापन
दुकान में नकली बम रखकर व्यापारी से मांगे थे रुपये
तस्लीम ने पिछले साल फरीदपुर में बीसलपुर रोड स्थित एक मोबाइल फोन की दुकान में नकली बम रख दिया था। इसके बाद दुकानदार को कॉल करके दुकान में टाइम बम होने की बात कहकर रुपयों की मांग की थी। जांच में बम नकली होने की पुष्टि होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। कुछ समय पहले ही वह जेल से बाहर आया था।
तस्लीम ने पिछले साल फरीदपुर में बीसलपुर रोड स्थित एक मोबाइल फोन की दुकान में नकली बम रख दिया था। इसके बाद दुकानदार को कॉल करके दुकान में टाइम बम होने की बात कहकर रुपयों की मांग की थी। जांच में बम नकली होने की पुष्टि होने के बाद आरोपी को गिरफ्तार करके जेल भेजा गया था। कुछ समय पहले ही वह जेल से बाहर आया था।