{"_id":"69abcd5cbe34f244d6093c2e","slug":"teenage-girl-misdeeds-by-60-year-old-neighbour-in-bareilly-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, 60 साल के पड़ोसी ने की दरिंदगी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म, 60 साल के पड़ोसी ने की दरिंदगी, रिपोर्ट दर्ज
Sat, 07 Mar 2026 12:33 PM IST
Mukesh Kumar
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: Mukesh Kumar
Updated Sat, 07 Mar 2026 12:33 PM IST
सार
बरेली के शाही क्षेत्र में किशोरी से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि 60 साल के शख्स ने घर में घुसकर उससे दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : AI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बरेली के शाही थाना क्षेत्र में 60 साल के शख्स पर दुष्कर्म का आरोप लगा है। आरोप है कि शख्स ने घर में घुसकर किशोरी से दुष्कर्म किया। किसी से शिकायत करने पर आरोपी ने किशोरी को जान से मारने की धमकी दी और भाग गया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार शाही थाना क्षेत्र के एक गांव में शुक्रवार दोपहर 16 वर्षीय किशोरी अपने घर में अकेली थी, तभी पड़ोस का रहने वाला 60 वर्षीय शख्स घर में घुस गया। किशोरी का आरोप है कि आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर भाग गया।
विज्ञापन
शिकायत पर किशोरी के माता-पिता को भी धमकाया
पीड़िता के माता-पिता जब घर लौटे तो उसने अपने साथ हुई घटना के बारे में बताया। उसके माता-पिता शिकायत करने गए तो आरोपी ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। माता-पिता किशोरी को लेकर थाने पहुंचे तथा आरोपी के खिलाफ तहरीर दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए प्रभारी निरीक्षक शाही राजेश बैंसला गांव पहुंचे और आसपास के लोगों से जानकारी की।
विज्ञापन
थाना प्रभारी निरीक्षक शाही राजेश बैंसला ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आरोपी की तलाश में दबिश दी जा रही है।