{"_id":"6851c41f0e62cbbe780fe0e6","slug":"teenage-girl-left-home-angry-after-being-scolded-police-found-her-bareilly-news-c-401-1-mrg1002-1596-2025-06-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: डांट से नाराज किशोरी ने घर छोड़ा, पुलिस ने खोज निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: डांट से नाराज किशोरी ने घर छोड़ा, पुलिस ने खोज निकाला
विज्ञापन
शाही। परिजनों की डांट से नाराज होकर घर से गईं चार किशोरियों को सूचना मिलने के दो घंटे के अंदर पुलिस ने खोजकर उनके परिजनों को सौंप दिया।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी ग्रामीण ने सोमवार की रात पुलिस को सूचना दी कि डांट लगाने से नाराज होकर उनकी दो भतीजी व दो भांजी सोमवार रात नाराज होकर चली गईं। सूचना मिलने के बाद थाना अध्यक्ष अमित कुमार बालियान ने चार टीमों को अलग-अलग दिशाओं में तलाश के लिए लगा दिया। कैमरे व लोगों की मदद से देर रात करीब डेढ़ बजे चारों लापता किशोरियां मीरगंज के अंडरपास पर मिलीं। चारों किशोरियों को पुलिस ने उनके परिजनों को सौंप दिया।
किशोरियों ने परिजनों द्वारा घर देर से आने के बाद डांटने पर नाराज होकर घर से जाने की बात स्वीकार की। ग्रामीण ने बताया कि किशोरियां जंगल में बच्चों के साथ निकल गई, जो शाम में आई तो उन्हें डांट लगा दी गई। पुलिस के इस कार्य की लोगों ने सराहना की है। टीम में उप निरीक्षक देवेंद्र सिंह, ओम राज, सुनील कुमार, दिनेश कुमार आदि मौजूद रहे। संवाद