फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teen talaq victim women climbing sheet on the mazar

तीन तलाक पीड़ित महिलाओं ने मजार पर चढ़ाई चादर, लोकसभा में बिल पास होने पर पेश किया अकीदत का नजराना

Sun, 30 Dec 2018 04:06 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बरेली Published by: Vikas Kumar Updated Sun, 30 Dec 2018 04:06 AM IST
विज्ञापन
Teen talaq victim women climbing sheet on the mazar
तीन तलाक बिल लोकसभा में पास होने पर मजार पर चादर चढ़ाती महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

लोकसभा में तीन तलाक संबंधी बिल पास होने पर पीड़ित महिलाओं ने खुशी का इजहार करते हुए खन्नू मोहल्ला स्थित हजरत सैयद मर्द अली शाह बाबा के मजार शरीफ पर चादर चढ़ा कर अकीदत का नजराना पेश किया। साथ ही दुआएं भी मांगी। 

विज्ञापन


यह महिलाएं मेरा हक फाउंडेशन की अध्यक्ष फरहत नकवी की नेतृत्व में दरगाह शरीफ पहुंची थीं। इससे पहले सभी महिलाएं फाउंडेशन के गढै़या स्थित कार्यालय पर एकत्र हुईं। यहां से कव्वाल इरशाद बिट्टू शेरी के कलाम के साथ चादर लेकर रवाना हुईं। मजार शरीफ पर चादरपोशी के बाद दरगाह के मुतवल्ली सैयद मुदस्सर अली और कमेटी के अन्य लोगों ने फरहत नकवी को सम्मानित किया। 
विज्ञापन


चादर लेकर पहुंची इस टोली में रुबीना खातून, सोनी जहां, सबा खान, अमजद खान, इस्लाम सुल्तानी, नजीर खान, आयशा, शानू काजमी, अजादार काजमी, मेंहदी हसन, नदीम रिजवी, अजहर अब्बास नकवी, सैयदा राजिया, सोनम आदि शामिल रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed