{"_id":"5e0903ab8ebc3e87ed670253","slug":"teen-talaq-bareilly-news-bly3899763185","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौकी के पास दिया तीन तलाक बोलकर भागा पति, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौकी के पास दिया तीन तलाक बोलकर भागा पति, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। किला पुलिस चौकी के पास एक महिला को उसका पति तीन तलाक बोलकर भाग गया। एसएसपी शैलेश पांडेय के आदेश पर महिला ने पति के खिलाफ थाना किला में रिपोर्ट कराई है।
किला छावनी निवासी फूल बी ने बताया कि पति मोहम्मद इकबाल से उसका दहेज उत्पीड़न और घरेलू हिंसा को लेकर कोर्ट में मुकदमा चल रहा है। नौ सितंबर को वह किसी काम के लिए किला पुलिस चौकी के पास गई थी। दोपहर के वक्त उसका पति मोहम्मद इकबाल वहां आया और तीन तलाक कहकर भाग गया। जाते वक्त पति ने यह भी कहा कि पुलिस उसका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। फूल बी ने बताया कि तब से वह सदमे में थी, पति ने उसका कई बार पीछा भी किया, इससे वह काफी डर गई थी। इसी वजह से पुलिस के पास नहीं गई। ब्यूरो