फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teen ran away with BC Sakhi's bag full of money

Bareilly News: बीसी सखी का रुपयों से भरा बैग लेकर भागा किशोर

Wed, 23 Oct 2024 04:13 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Wed, 23 Oct 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Teen ran away with BC Sakhi's bag full of money
नवाबगंज। बीसी सखी का रुपयों से भरा बैग लेकर भाग रहे किशोर को ग्रामीणों ने घेराबंदी करके गन्ने के खेत से पकड़ लिया। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। बीसी सखी ने मामले में किसी तरह की कार्रवाई कराने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव नवदिया मोतीराम निवासी नत्थूराम की बेटी रीतू नकटी नरायनपुर गांव में बीसी सखी हैं। मंगलवार की शाम करीब तीन बजे वह दुकान पर बैठी हुई थीं। लैपटॉप पर काम करने के दौरान वहां आया किशोर पास में ही रखा रुपयों से भरा बैग लेकर भाग खड़ा हुआ। बैग में दो लाख रुपये रखे थे।
विज्ञापन

किशोर को बैग लेकर जाता देख रीतू ने उसके पीछे दौड़ लगा दी। कई और लोग भी किशोर के पीछे दौड़े। बचने के लिए किशोर गन्ने के खेत में घुस गया। ग्रामीणों ने घेराबंदी करके गन्ने के खेत से आरोपी को दबोच लिया। उसे पुलिस के हवाले किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

किशोर ने देर शाम तक अपना पता नहीं बताया। बीसी सखी की ओर से भी मामले में कार्रवाई से इन्कार किया गया है। थाना प्रभारी परमेश्वरी ने बताया कि बीसी सखी की ओर से तहरीर नहीं मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed