फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teen girl dies under suspicious circumstances in Bareilly

Bareilly News: किशोरी की संदिग्ध हालात में मौत, सौतेली मां ने कैफे संचालक पर अश्लील हरकत करने का आरोप

Fri, 06 Dec 2024 02:59 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 Dec 2024 02:59 PM IST
सार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी कस्बा निवासी किशोरी अपने कमरे में बेसुध मिली थी। परिजन उसे अस्पताल ले गए, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। मृतका की सौतेली मां ने कैफे संचालक पर अश्लील हरकत करते और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है। 

विज्ञापन
Teen girl dies under suspicious circumstances in Bareilly
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के फतेहगंज पश्चिमी कस्बे के चर्चित स्मैक तस्कर की बेटी की संदिग्ध हालात में मौत हो गई। उसके दोस्त पर रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। आरोपी कैफे संचालक दूसरे समुदाय का है। पुलिस ने उसे हिरासत में लिया है। 

विज्ञापन


इलाके के स्मैक तस्कर की दूसरी पत्नी ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसकी 17 साल की सौतेली बेटी मंगलवार शाम पड़ोस में रहने वाली सहेली के साथ कस्बे में गई थी। दो घंटे बाद लौटी तो बहुत परेशान थी। बेटी ने बताया कि कस्बे में इंटरनेट कैफे चलाने वाले दूसरे समुदाय के युवक ने उसे कैफे के अंदर ले जाकर अश्लील हरकत की। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन


सौतेली मां बोली- जहरीला पदार्थ खाया 
उसी रात साढ़े नौ बजे बाइक से युवक अपने साथियों के साथ उसके घर के सामने आया और गाली-गलौज कर चला गया। आरोप है कि इससे उनकी बेटी दहशत में आ गई। इस वजह से उसने रात में ही कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लखीमपुर खीरी: महिला सिपाही की प्रताड़ना से पहले पिता, फिर दो पुत्रों ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखी ये बातें

जब वह बुधवार सुबह उसके कमरे में गईं तो वह बेड पर बेसुध पड़ी थी। परिजनों ने उसे बरेली के एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां बृहस्पतिवार दोपहर उसने दम तोड़ दिया। किला पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें नींद की गोलियां खाने की वजह से मौत की बात सामने आई।

फुटेज से मेल नहीं खा रहा बयान
पुलिस अफसरों ने आरोपी को बुलाकर पूछताछ की तो उसने युवती से दोस्ती की बात बताई। कहा कि झगड़ा व छेड़खानी जैसी कोई बात नहीं है। परसों उसके जन्मदिन पर भी वह सहेली के साथ आई थी। पुलिस ने इससे संबंधित फोटो व फुटेज चेक की। एसपी उत्तरी ने बताया कि जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी। 

मां की भी संदिग्ध हालात में हुई थी मौत
इसी किशोरी ने पिछले साल दूसरे तस्कर के डॉक्टर बेटे पर छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामला एक ही समाज व रिश्तेदारी से जुड़ा होने की वजह से घर में ही उस रिपोर्ट को लेकर काफी कहासुनी हुई थी। बाद में किशोरी कोर्ट में बयान से पलट गई और आरोपी को क्लीनचिट मिल गई। पिछले दिनों किशोरी की मां की भी संदिग्ध हालात में मौत हो गई थी। अब बेटी की मौत को लेकर भी कस्बे में कई तरह की चर्चा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed