फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teen dies in road accident

Bareilly News: सड़क हादसे में किशोर की मौत

Mon, 30 Jun 2025 02:16 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 30 Jun 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Teen dies in road accident
आंवला। राज की फाइल फोटो-स्वजन
आंवला। शनिवार रात सड़क हादसे में किशोर की मौत हो गई। वहीं, परिजनों ने किशोर की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की है, जबकि पुलिस हादसा मान रही है।
विज्ञापन

मोहल्ला खेड़ा छोटी बाजार निवासी 17 वर्षीय राज शनिवार देर रात दो अन्य साथियों के साथ बाइक से घूमने निकला था। कुछ देर बाद परिजनों को सूचना मिली कि राज रामनगर रोड नालापार के समीप सड़क हादसे का शिकार हो गया है। घटनास्थल पर पहुंचे परिजन घायल राज को लेकर समीप के अस्पताल पहुंचे। हालत ज्यादा खराब होने पर वे उसे बरेली के निजी अस्पताल ले गए। वहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिजन शव को लेकर वापस घर लौट आए और सुबह पुलिस को बेटे की हत्या किए जाने की आशंका व्यक्त की।
मोहल्ला भुर्जी टाला में हुआ था विवाद
परिजनों का कहना था कि घटना से कुछ घंटे पहले ही राज बाइक से मोहल्ला भुर्जी टोला गया था। वहां पर उसका कुछ लोगों से विवाद हो गया। मौके पर जमा मोहल्लेवासियों ने उस समय बीच-बचाव करा कर मामले को शांत करा दिया। इसके कुछ घंटे बाद राज के दो साथी उसे घर से बुलाकर अपने साथ ले गए। इसी दौरान यह घटना घटित हो गई। परिजनों ने बेटे की हत्या की आशंका व्यक्त की है। पुलिस ने शव को पोस्टमाॅर्टम के लिए भेज दिया है। रविवार शाम शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया।
विज्ञापन


मृतक के दो साथियों से हो रही पूछताछ : प्रभारी निरीक्षक
इस मामले में प्रभारी निरीक्षक कुंवर बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। मामला सड़क हादसे का है। हादसे के दौरान बाइक पर सवार मृतक के दो साथियों से पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
खड़े ट्रक में घुसी ईको कार, चालक की मौत

भमोरा। तेज रफ्तार ईको कार चालक बरेली-बदायूं रोड पर देवचरा बल्लिया चौराहे पर गलत दिशा से ओवरटेक करते समय खड़े ट्रक में घुस गया, जिससे चालक की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। पुलिस ने वाहनों को कब्जे में लेकर चालक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।

बरेली के नेकपुर निवासी सतीश (28) बदायूं से नौ सवारी लेकर बरेली जा रहे थे। देवचरा-बल्लिया चौराहे पर रॉन्ग साइड से ओवरटेक करते समय खड़े ट्रक में टकरा गया। राहगीरों ने बताया कि टक्कर इतनी जोरदार थी। गनीमत रही कि ईको कार में सवार नौ सवारी सुरक्षित बच गए, जिन्हें मामूली चोट आई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वाहनों को कब्जे में ले लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed