{"_id":"67768a37296883982604534e","slug":"teen-dies-by-drowning-in-bahgul-river-in-bareilly-2025-01-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: बकरी चराने गए किशोर का शव बहगुल नदी में मिला, परिवार में मचा कोहराम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: बकरी चराने गए किशोर का शव बहगुल नदी में मिला, परिवार में मचा कोहराम
Thu, 02 Jan 2025 06:14 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Published by: मुकेश कुमार
Updated Thu, 02 Jan 2025 06:14 PM IST
सार
बकरी चराने गया किशोर बुधवार को लापता हो गया था। ग्रामीणों ने मगरमच्छ द्वारा खींच ले जाने की आशंका जताई थी। बृहस्पतिवार को उसका शव नदी से बरामद हुआ।
विज्ञापन
अरमान का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बरेली के शीशगंढ़ थाना क्षेत्र में बकरी चराने गए किशोर का शव बृहस्पतिवार को बहगुल नदी में मिला। वह बुधवार को लापता हो गया था। गोताखोरों ने उसका शव नदी से बाहर निकाला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के ग्राम मवई निवासी किफायत उर्फ इरफान का 14 वर्षीय पुत्र अरमान बुधवार को दोपहर तीन बजे घर से नदी किनारे बकरी चराने गया था। उसके रात तक वापस न आने पर पिता ने ग्रामीणों के साथ तलाश शुरू की। ग्रामीणों को नदी किनारे किशोर का मफलर मिला था। नदी के किनारे मिट्टी में फिसलने के निशान भी देखे गए थे।
विज्ञापन
ग्रामीणों ने जताई थी ये आशंका
ग्रामीणों ने किशोर को मगरमच्छ द्वारा खींच ले जाने की आशंका जताई थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने एनडीआरएफ की टीम को सूचना दी। एनडीआरएफ की टीम का इंतजार करते-करते ग्रामीणों का धैर्य जवाब दे गया तो उन्होंने दोपहर में लगभग एक बजे गांव के कुछ गोताखोरों को नदी में उतारने का फैसला किया। कुछ देर मशक्कत करने के बाद गोताखोरों ने किशोर का शव नदी से निकाल लिया। किशोर का शव मिलने की खबर पर परिजनों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन
इंस्पेक्टर राधेश्याम ने बताया कि किशोर के शरीर पर किसी भी तरह के निशान नहीं मिले हैं। प्रतीत होता है कि किशोर फिसलकर नदी के गहरे हिस्से में चला गया होगा, जिससे उसकी डूबकर मृत्यु हो गई। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कारण स्पष्ट हो सकेगा।