फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teen committed suicide by hanging himself in Bareilly

Bareilly News: फंदे से लटककर 16 साल के किशोर ने दी जान, मरने से पहले किसी की चैटिंग, फिर कर दी डिलीट

Fri, 29 Aug 2025 02:47 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, बरेली
अमर उजाला ब्यूरो, बरेली Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 29 Aug 2025 02:47 PM IST
सार

बरेली में 16 साल के किशोर ने आत्महत्या कर ली। उसका शव बृहस्पतिवार रात कमरे में फंदे से लटका मिला। पुलिस की जांच में पता लगा है कि किशोर ने मरने से पहले किसी ने चैटिंग की थी, जिसे डिलीट कर दिया गया। 

विज्ञापन
Teen committed suicide by hanging himself in Bareilly
किशोर की मौत के बाद शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बरेली के बारादरी थाना क्षेत्र के संजय नगर में बृहस्पतिवार देर रात 16 साल के किशोर ने घर में फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसका मोबाइल फोन चेक किया तो पता लगा कि उसने मरने से पहले अपने दोस्तों से चैटिंग की थी। लेकिन चैट डिलीट की गई थी। परिवार चाहेगा तो पुलिस दोस्तों से पूछताछ कर वजह तलाशने की कोशिश करेगी। 

विज्ञापन


बारादरी थाना प्रभारी धनंजय पांडेय ने बताया कि रात में उन्हें एक युवक के फंदे से लटककर आत्महत्या करने की सूचना मिली। वह मौके पर पहुंचे तो पता लगा कि संजय नगर निवासी अवधेश का 16 वर्षीय बेटा अक्षय कुमार रात नौ बजे करीब छत के कमरे में गया था। कुछ देर बाद जब परिजन उसे देखने पहुंचे तो कमरे का दरवाजा बंद मिला। दरवाजा खोला गया तो अक्षय का शव पंखे से लटका मिला। पुलिस ने शव नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। 

विज्ञापन

चैट में छिपा था राज 
अक्षय की मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार के लोग आत्महत्या की वजह नहीं बता पा रहे हैं। बारादरी इंस्पेक्टर धनंजय पांडेय का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है। अक्षय के मोबाइल से वजह पता लग सकती थी, हालांकि उसमें आखिरी वक्त पर की गई चैट डिलीट है। ऐसी क्या बात थी जो लिखकर डिलीट की गई। उसके दोस्तों से बातचीत करके पता लग सकता है। अगर परिवार किसी पर आरोप लगाता है तो इसकी भी जांच की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed