{"_id":"c997f09406e8a00e38e57f6c63ea9543","slug":"teddy-bear-valentine-s-day-week-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वैलेंटाइन वीक- टैडी बियर डे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वैलेंटाइन वीक- टैडी बियर डे
बरेली
Updated Wed, 10 Feb 2016 01:42 AM IST
विज्ञापन
बरेली। वैलेंटाइन वीक का चौथा दिन गोल मटोल, सुंदर और नर्म टैडी के नाम होगा। नर्म बालों वाले गुड्डे को प्यार के सप्ताह में विशेष स्थान दिया गया है। इससे मतलब है कि दोस्ती और प्यार का एहसास बिल्कुल इन टैडी बियर की तरह ही नर्म होता है। इनकी जैसी साफ्टनेस होनी चाहिए। कठोरता का प्रेम में कोई स्थान नहीं है।
मंगलवार को चाकलेट डे अपने-अपने अंदाज में सभी ने मनाया। कहीं चाकलेट दोस्तों को खिलाई गई तो कहीं गिफ्ट पैक दिये गए। बुधवार को टैडी बियर डे सेलीब्रेट करने के लिए तमाम लोग खरीदारी में मशगूल दिखे। शहर के तमाम खिलौनों और गिफ्ट की दुकानों पर अच्छी भीड़ रही। कुछ लोगों ने छोटे टैडी खरीदे तो कुछ ने आदमकद टैडी लिया। कुतुबखाना स्थित खिलौने की दुकान पर हर रेंज के टैडी दिखे। यहां आर्डर से भी टैडी बनवाए गए हैं। इनकी कीमत 150 रुपये से 1000 रुपये तक रही।
क्या कहते हैं काउंसलर
काउंसलर नदीम कहते हैं कि टैडी बियर डे को अगर वैलेंटाइन वीक में शामिल किया गया है तो उसके कई महत्व हैं। टैडी को देखकर खुशी मिलती है, उसे अपने साथ रख सकते हैं, उसे छू सकते हैं और कमरे की शोभा बढ़ा सकते हैं। इससे जाहिर है कि अगर वैलेंटाइन वीक दोस्ती और प्यार को बढ़ाने के लिए है तो टैडी उसमें अच्छी भूमिका निभाता है।
विज्ञापन
पार्कों में शक्ति मोबाइल की मांग
वैलेंटाइन डे को लेकर हिंदू सेना ने विरोध जताना शुरू कर दिया है। मंगलवार को महानगर प्रमुख अमित राठौर ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर अश्लीलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। युवा भ्रमित न हो। पार्कों में शक्ति मोबाइल की व्यवस्था पुलिस विभाग करे।