{"_id":"68153754bca3dbc9dd0704f9","slug":"technical-fault-occurred-in-the-sleeper-coach-of-shramjeevi-express-it-remained-standing-for-two-hours-bareilly-news-c-4-bly1015-631647-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: श्रमजीवी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में आई तकनीकी खराबी, दाे घंटे खड़ी रही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: श्रमजीवी एक्सप्रेस के स्लीपर कोच में आई तकनीकी खराबी, दाे घंटे खड़ी रही
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरेली। नई दिल्ली से राजगीर के बीच चलने वाली 12392 श्रमजीवी एक्सप्रेस के स्लीपर श्रेणी के एस-1 कोच में तकनीकी खराबी आने के कारण शुक्रवार को ट्रेन जंक्शन पर दो घंटे खड़ी रही। यहां कोच को खाली कराया गया। श्रमजीवी एक्सप्रेस प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी थी, इसके चलते दिल्ली, देहरादून की ओर से आने वाली डाउन लाइन की ट्रेनों को प्लेटफार्म नंबर दो से पास किया गया। इससे यात्रियों को असुविधा हुई।
नई दिल्ली-राजगीर श्रमजीवी एक्सप्रेस के बरेली जंक्शन आने का समय शाम 5:25 बजे है। शुक्रवार को यह गाड़ी शाम 6:17 बजे जंक्शन पर पहुंची। इससे पहले कंट्रोल रूम के जरिये सूचना मिल चुकी थी कि ट्रेन के रामपुर से निकलने के बाद एस-1 स्लीपर कोच नंबर 171463-सी के पहियों से कुछ आवाज आ रही है। गाड़ी को औसत स्पीड में जंक्शन के प्लेटफार्म नंबर एक पर ठहराव दिया गया।
तकनीकी स्टाफ ने जांच की तो पता लगा कि कोच के शॉकर के बीच कुछ गैप आ गया है। स्टेशन अधीक्षक भानु प्रताप सिंह, मुख्य वाणिज्य निरीक्षक इमरान समेत अन्न्य अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जीआरपी और आरपीएफ को बुलाकर कोच से आरक्षित श्रेणी के 80 यात्रियों के अलावा अन्य सभी यात्रियों को उतार दिया गया। उन ही यात्रियों को कोच में रहने दिया गया जिनके पास राजगीर तक का आरक्षित टिकट था। कोच में अतिरिक्त फोर्स तैनात करने के बाद ट्रेन को आगे रवाना कर दिया गया। संवाद
विज्ञापन
-- -- -- -
लूप लाइन पर रोकनी पड़ी आनंद विहार-दानापुर एक्सप्रेस
प्लेटफार्म नंबर एक पर श्रमजीवी एक्सप्रेस के खड़े होने के कारण 13258 आनंद विहार-दानापुर एक्सप्रेस को लूप लाइन पर रोकना पड़ा। इस ट्रेन का बरेली जंक्शन पर ठहराव नहीं है। पहले श्रमजीवी एक्सप्रेस को पास किया गया। इसके बाद आनंद विहार-दानापुर एक्सप्रेस को रवाना किया गया।
--
यह बोले यात्री
फोटो-
पहले तो ट्रेन में कन्फर्म टिकट ही मुश्किल है। अगर मिल भी जाता है तो समय से यात्रा पूरी होने का भरोसा नहीं। स्लीपर श्रेणी का कन्फर्म टिकट था, लेकिन बरेली में कोच से उतार दिया गया। - विकास
-- -- -- -
दिल्ली से राजगीर के बीच स्लीपर श्रेणी का कन्फर्म टिकट होने के बाद भी बरेली में कोच से उतार कर सामान्य श्रेणी के कोच में भेज दिया गया। तमाम यात्रियों को इससे दिक्कतों का सामना करना पड़ा। -सरबन
-- -- -- --
दिल्ली से राजगीर के बीच तत्काल में स्लीपर श्रेणी का टिकट लिया था। सीट भी मिल गई थी, लेकिन बरेली में कोच से उतार दिया गया। ट्रेन भी बरेली में दो घंटे तक खड़ी रही। इससे काफी समस्या हुई। - मनोहर
-- -- -- -
ट्रेनें पहले से ही ठसाठस होकर चल रही हैं। बमुश्किल कन्फर्म टिकट मिला था। लंबी यात्रा होने के बाद भी बरेली में कोच खाली करा लिया गया। अब जनरल कोच में बैठाया जा रहा है ।- सतीश