{"_id":"656795b952f12f327103f928","slug":"teasing-and-threat-of-acid-attack-if-no-compromise-is-reached-in-the-case-bareilly-news-c-182-1-sbly1021-1069-2023-11-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bareilly News: मुकदमे में समझौता न करने पर छेड़खानी, तेजाब डालने की धमकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bareilly News: मुकदमे में समझौता न करने पर छेड़खानी, तेजाब डालने की धमकी
Thu, 30 Nov 2023 01:19 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
Updated Thu, 30 Nov 2023 01:19 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नवाबगंज। मुकदमे में समझौता ने करने से नाराज दबंगों ने महिला का रास्ता रोककर उसे जबरन बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। उसके साथ छेड़खानी की। विरोध करने पर तेजाब फेंकने की धमकी दी। तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद सहित दो के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी महिला ने बताया कि 18 फरवरी 2022 को जनपद पीलीभीत के शाही रेलवे स्टेशन के पास मुड़िया तेली गांव के प्रमोद कुमार ने छेड़खानी की थी। इसका मुकदमा जनपद पीलीभीत में चल रहा है। आरोप है कि दो अगस्त 2023 को वह नवाबगंज के रामलीला मैदान के पास से सामान लेकर अपने घर जा रही थी।
इसी बीच प्रमोद और उसका एक साथी बाइक से वहां आया। उसने रास्ता रोककर छेड़खानी की। बाइक पर बैठाने का प्रयास किया। विरोध करने पर तेजाब डालने की धमकी दी। महिला के शोर मचाने पर राहगीर मौके पर पहुंच गए। खुद को घिरता देख आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। महिला ने थाना पुलिस के साथ आईजी से भी शिकायत की। कार्रवाई न होने पर मुख्यमंत्री पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की है।