फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teams from Uttar Pradesh and West Bengal will face each other today

कूच बिहार ट्राॅफी : यूपी और पश्चिम बंगाल की टीमें आज होंगी आमने-सामने

Tue, 16 Dec 2025 01:18 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Tue, 16 Dec 2025 01:18 AM IST
विज्ञापन
Teams from Uttar Pradesh and West Bengal will face each other today
बरेली। बीसीसीआई की घरेलू अंडर-19 कूच बिहार ट्रॉफी के तहत यूपी और पश्चिम बंगाल की टीमें मंगलवार को आमने-सामने होंगी। यह मुकाबला भोजीपुरा स्थित एसआरएमएस क्रिकेट मैदान पर खेला जाएगा। प्रतियोगिता में अब तक 19 अंक अर्जित कर यूपी की टीम मजबूत स्थिति में है। इस मैच में जीत दर्ज कर टीम क्वार्टर फाइनल में प्रवेश करना चाहेगी। पश्चिम बंगाल के लिए यह अंतिम लीग मैच करो या मरो की तरह है। इसमें हार से टीम प्रतियोगिता से बाहर हो जाएगी।
विज्ञापन


इस मुकाबले के लिए यूपी की टीम 12 दिसंबर की रात शहर आ गई थी। टीम ने हेड कोच ध्रुव सिंह की निगरानी में लगातार तीन दिन अभ्यास किया। कोच ध्रुव सिंह ने कहा कि टीम संतुलित है। सभी खिलाड़ी अच्छी लय में हैं। हमारा लक्ष्य पश्चिम बंगाल के खिलाफ जीत दर्ज कर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाना है। यूपीसीए के निर्देश पर बीसीए की ओर से आयोजित होने वाले इस मैच का उद्घाटन मंगलवार को सुबह 8:15 बजे कमिश्नर भूपेंद्र एस चौधरी, डीआईजी अजय कुमार साहनी व जिलाधिकारी अविनाश सिंह करेंगे। समारोह में एसआरएमएस ट्रस्ट के चेयरमैन देव मूर्ति भी मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन





पश्चिम बंगाल की टीम 13 दिसंबर की रात शहर आई थी। उसे अभ्यास के लिए दो दिन मिले। कोच सौर्याशीष लाहिरी के नेतृत्व में टीम ने नेट सत्रों में अपनी रणनीति को अंतिम रूप दिया। कोच ने कहा कि यह हमारा अंतिम लीग मुकाबला है। हमारी पूरी कोशिश रहेगी कि टीम उत्तर प्रदेश को कड़ी चुनौती दे।
विज्ञापन
विज्ञापन




पिच और मौसम को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। क्यूरेटर शिव कुमार के अनुसार, पिच अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप तैयार की गई है। सोमवार को बरेली क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव सीताराम सक्सेना, संरक्षक आदित्य मूर्ति सहित अन्य पदाधिकारियों ने पिच और स्टेडियम का निरीक्षण किया।


उत्तर प्रदेश की टीम

भव्य गोयल (कप्तान), आयान अकरम, अनमोल नौशराम, कैफ रहमान, भावी शर्मा, कार्तिकेय सिंह (विकेटकीपर), राहुल, दक्ष चंदेल, के कृष्णा, यश पंवार, रवि सैनी, यशु प्रधान, युवराज, मो. अर्शमन, शिवांशु सचान।

पश्चिम बंगाल की टीम

चंद्रहास दास (कप्तान), आदित्य राय, अत्मजा मंडल, सयन पॉल, आशुतोष कुमार, अगस्त्य शुक्ला, अभिप्राय बिस्वास (विकेटकीपर), सचिन यादव, रोहित, रोहित कुमार दास, शिवम भारती, कुशल गुप्ता, विराट चौहान, राजदीप पासवान।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed