फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Team did not get leopard location, now cameras have been replaced

टीम को नहीं मिली तेंदुए की लोकेशन, अब कैमरों की जगह बदली

Tue, 17 Nov 2020 12:41 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 17 Nov 2020 12:41 AM IST
विज्ञापन
Team did not get leopard location, now cameras have been replaced
demo photo - फोटो : demo photo

एयरफोर्स में घुसे तेंदुए को पकड़ने में जुटे वन विभाग के हाथ खाली
विज्ञापन

तेंदुए की चहलकदमी वाली संभावित जगहों पर लगाए गए विशेष कैमरे

बरेली। एयरफोर्स में घुसे तेंदुए को पकड़ने की कई दिन से कोशिश कर रहे वन विभाग को सोमवार को भी नाकामी हाथ लगी। पीलीभीत टाइगर रिजर्व से मंगाए गए सेंसर वाले कैमरों में भी जब तेंदुए की तस्वीर कैद नहीं हुई तो अब कैमरों की जगह बदली है मगर सोमवार रात तक तेंदुए का पता फिर भी नहीं चला।

एयरफोर्स की बाउंड्री से सटे गायत्रीनगर की तरफ से तेंदुआ दीवार फांदकर एयरफोर्स की बाउंड्री के अंदर घुस गया था। तब से एयरफोर्स और उसके आसपास के क्षेत्रों में दहशत फैली है। वन विभाग की टीम ने यहां पिंजड़ा लगाने के साथ उसमें बकरा भी बांध रखा है मगर तेंदुए को पकड़ना तो दूर उसकी लोकेशन तक पता नहीं चल पा रही है। हाल ही में डीएफओ भरतलाल ने पीलीभीत टाइगर रिजर्व से दस सेंसर वाले विशेष कैमरे भी मंगवाए थे, ताकि रात में भी तेंदुए के चहलकदमी करने पर उसकी फोटो ली जा सके। शुक्रवार की रात एयरफोर्स की बाउंड्री से सटे नाले की ओर तेंदुए के दिखाई देने का हल्ला मचने के बाद से और दहशत फैल गई थी। हालांकि तेंदुए की अब तक न तो लोकेशन मिली है और न ही उसकी तस्वीर कैमरों में कैद हो सकी। इधर सोमवार को भी रेेंज अफसर वैभव चौधरी ने वन विभाग की टीम के साथ कांबिंग की। वन विभाग की टीम का कहना है कि एयरफोर्स का परिसर बहुत बड़ा है और कई जगहों पर घनी झाड़ियां और नाले भी हैं। परिसर में घूमना प्रतिबंधित है। इसलिए तेेंदुए को पकड़ने में और ज्यादा दिक्कत आ रही है। सोमवार को कुछ कैमरों की जगह बदली गई है। उम्मीद है इससे तेंदुए की लोकेशन का पता चलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed