फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Team arrived to check hand pump rebar, irregularities found

Bareilly News: हैंडपंप रिबोर की जांच करने पहुंची टीम, मिलीं अनियमितताएं

Fri, 03 May 2024 05:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Fri, 03 May 2024 05:06 AM IST
विज्ञापन
Team arrived to check hand pump rebar, irregularities found
जैतीपुर क्षेत्र में हो रही हैंडपंप की जांच। संवाद
जैतीपुर। क्षेत्र के गांवों में लगे हैंडपंपों की जांच करने पहुंची टीम को भारी अनियमितताएं मिलीं हैं। कई हैंडपंप गांव में लगे ही नहीं थे। अन्य हैंडपंप में भी कमियां मिलीं हैं।
विज्ञापन


बंडा के रामप्रवेश शुक्ला ने जैतीपुर क्षेत्र में कराए गए हैंडपंपों के रिबोर मामले में घोटाले की शिकायत लोकायुक्त कार्यालय में की थी। इसके बाद प्रशासन ने टीम गठित कर हैंडपंपों की जांच शुरू कराई थी। बृहस्पतिवार को जल निगम के अवर अभियंता अरविंद पटेल ने टीम के साथ जांच की। पांच गांवों के 25 हैंडपंप की जांच की गई। इनमें से लगभग हर हैंडपंप में खामी मिली है। गोविंदपुर में पांच, आलमपुर में पांच, बिनौरा बिनौरिया में सात, मरेना में चार, रुद्रपुर में चार हैंडपंप टीम ने देखे। मरेना गांव में उपलब्ध कराई गई सूची के अनुसार चार हैंडपंप होने चाहिए थे। टीम के मौके पर पहुंचने पर वहां एक भी नल नहीं मिला।
विज्ञापन

बिनौरा बिनौरिया में दी गई सूची में पांच लोग गांव के निवासी ही नहीं निकले। इनके नाम रिबोर दिखाकर रुपये निकाले गए हैं। अन्य हैंडपंपों में भी मानक के मुताबिक काम नहीं मिला। किसी में पाइप कम था तो किसी में बोरिंग की गहराई कम मिली। किसी भी नल का चबूतरा मानक के अनुसार बना हुआ नहीं था। एक्सईएन जल निगम कपिल एम. सिंह ने बताया कि अभी जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed