फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bareilly News ›   Teachers will ask students if they have any problems.

Bareilly News: विद्यार्थियों से पूछेंगे शिक्षक-कोई समस्या तो नहीं

Mon, 19 Oct 2026 01:55 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली
संवाद न्यूज एजेंसी, बरेली Updated Mon, 19 Oct 2026 01:55 AM IST
विज्ञापन
Teachers will ask students if they have any problems.
बरेली। बरेली कॉलेज में अब शिक्षक छात्रों से पूछेंगे कि आपको कोई समस्या तो नहीं है। चाहें अकादमिक हो या कॉलेज की प्रशासनिक व्यवस्थाएं सभी सुविधाओं पर छात्र-छात्राओं की राय ली जाएगी। फीडबैक लेकर व्यवस्थाओं में भी सुधार किया जाएगा। राष्ट्रीय मूल्यांकन एवं प्रत्यायन परिषद (नैक) तैयारियों को देखते हुए यह पहल की जा रही है।
विज्ञापन


बरेली कॉलेज की प्रमाण पोर्टल की बैठक में विद्यार्थियों से संवाद करने के माध्यमों पर भी चर्चा हुई। नैक प्रभारी व उप प्राचार्य प्रो. वंदना शर्मा ने बताया कि नैक के मानकों में विद्यार्थियों का फीडबैक बेहद आवश्यक है। इसलिए कॉलेज प्रशासन अब छात्र-छात्राओं से उनकी राय लेगा।
विज्ञापन

इसके लिए दो तरीकों पर विचार चल रहा है, पहला फीडबैक फॉर्म के जरिए प्रतिक्रिया लेना या फिर ऑनलाइन रूप से अलग-अलग बिंदुओं पर फीडबैक लिया जाए। कक्षाओं में आने वाले नियमित छात्र-छात्राओं से भी फीडबैक लेने पर विचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल लेक्चर पर भी करना होगा काम
अब गूगल लेक्चर पर भी सभी शिक्षकों को काम करना होगा। प्रो. वंदना ने बताया कि राजनीतिशास्त्र विभाग में गूगल लेक्चर की सुविधा शुरू कर दी गई है। विद्यार्थी अपनी समस्याओं को लेकर गूगल मीट के माध्यम से सवाल पूछ रहे हैं। कॉलेज के अधिकांश शिक्षक अब बोर्ड ऑफ स्टडीज के तहत अपने विषयों के डीन हैं, इसलिए विषयों में होने वाले बदलावों पर भी फोकस रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed